Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अशोक गहलोत का पूर्व डिप्टी पायलट पर तंज- 'गद्दार' को सीएम नहीं बनाया जा सकता

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी सामने आ गई है। एनडीटीवी के साथ एक साक्षात्कार (इंटरव्यू) में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सचिन पायलट पर तीखा हमला करते हुए कहा, एक गद्दार (देशद्रोही) मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। 

गहलोत ने कहा, लोग एक ऐसे व्यक्ति को कैसे स्वीकार कर सकते हैं, जिसके पास 10 विधायक भी नहीं हैं..जिसने पार्टी के खिलाफ बगावत की और गहलोत ने उन्हें देशद्रोही करार दिया। गहलोत ने पायलट को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हम 34 दिनों तक होटलों में बैठे रहे क्योंकि सरकार गिराई जा रही थी। 

अमित शाह भी शामिल थे, धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे। यह पूछे जाने पर कि पायलट इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं कि उनकी भाजपा के साथ मिलीभगत है, गहलोत ने कहा- मेरे पास सबूत है। वह इससे इनकार नहीं कर सकते। प्रत्येक को 10 करोड़ रुपये वितरित किए गए। यह पूछे जाने पर कि गहलोत खेमा पायलट को क्यों स्वीकार नहीं कर रहा है? 

गहलोत ने कहा, कैसे स्वीकार करेंगे जिस आदमी ने विश्वासघात किया, हमारे विधायक और मैंने खुद को 34 दिनों तक होटलों में रहकर झेला है। सीएम की कुर्सी बरकरार रखने के सवाल पर गहलोत ने कहा- आज मैं यहां अकेला हूं। आलाकमान के इशारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, आलाकमान का इशारा तो छोड़िए, मेरे पास कोई इशारा नहीं है। 

मैं आलाकमान के साथ हूं। पायलट को कोई स्वीकार नहीं करेगा। गहलोत ने कहा, आलाकमान राजस्थान के साथ न्याय करेगा। मैंने अजय माकन और आलाकमान को अपनी भावनाओं के बारे में बताया है। राजस्थान में सरकार की वापसी जरूरी है। मैं तीन बार सीएम रह चुका हूं, मेरा सीएम होना जरूरी नहीं है गहलोत ने कहा कि आप सर्वे करवा लीजिए। अगर मेरे मुख्यमंत्री पद पर सरकार वापस आ सकती है तो मुझे रख लीजिए। 

अगर कोई और चेहरा लेकर सरकार आ सकती है तो बनाइए। मैं अमरिंदर सिंह की तरह बगावत नहीं करूंगा। सचिन पायलट से अपने मतभेदों पर गहलोत ने कहा, 2009 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस के राजस्थान से 20 सांसद जीते थे, तब मुझे दिल्ली बुलाया गया था। कार्यसमिति की बैठक हुई थी, तब मुझसे राजस्थान से मंत्री बनाने के बारे में पूछा गया था। सचिन पायलट को पता है, मैंने पायलट को केंद्र में मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। 

उस वक्त वसुंधरा राजे की सरकार में गुर्जर-मीणाओं की लड़ाई में 70 गुर्जर मारे गए थे। गहलोत ने कहा कि मैंने सचिन पायलट को गुर्जर समुदाय से मंत्री बनाने की सिफारिश की थी, यह सोचकर गुर्जर-मीणा झगड़ा खत्म हो जाएगा। बाद में, मुझे सचिन पायलट का फोन आया कि उनके नाम की सिफारिश करें, जबकि मैंने पहले ही इसकी सिफारिश कर दी थी। 

केवल दिल में प्यार रखने वाला व्यक्ति ही युवक की सिफारिश कर सकता है। 25 सितंबर को यह खबर फैलाई जा रही थी कि सचिन पायलट को सीएम बनाया जा रहा है। पायलट ने खुद ऐसा बर्ताव किया जैसे वह सीएम बनने जा रहे हैं। ऐसे में विधायक दल की बैठक के दूसरे दिन पायलट के शपथ ग्रहण को लेकर विधायक भ्रमित हो गए। तभी 90 विधायक जुट गए। 

वे सभी वफादार हैं और आलाकमान के साथ खड़े हैं। गहलोत ने कहा, जिस वजह से हम 34 दिन होटलों में रहे, सरकार गिराने की साजिश करने वाले को विधायक कैसे अपना नेता मानेंगे। गहलोत ने कहा कि बागी विधायक पायलट के साथ मानेसर स्थित उस रिसॉर्ट में गए थे जहां मध्य प्रदेश के विधायकों को ठहराया गया था। 

हम उम्मीद नहीं कर सकते थे कि पार्टी के अध्यक्ष अपनी ही पार्टी की सरकार गिराने के लिए विपक्ष से हाथ मिला लेंगे। इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। इस कारण पायलट का नाम सुनते ही विधायक नाराज हो गए। दो महीने पहले, 25 सितंबर को कांग्रेस आलाकमान द्वारा आदेशित सीएलपी बैठक का विधायकों ने बहिष्कार किया था क्योंकि मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर ने समानांतर बैठक बुलाई थी, जिसमें लगभग 92 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD