Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुप्टिल की कमी खलेगी लेकिन उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया है : केन विलियम्सन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Martin Guptill, Kane Williamson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आकलैंड , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल द्वारा केंद्रीय अनुबंध को न स्वीकारने और न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा गुप्टिल को अनुबंध से मुक्त किए जाने के फैसले पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि टीम को गुप्टिल की काफी कमी खलेगी। 36 वर्षीय गुप्टिल, एक ऐसे समूह का हिस्सा हैं जो देश से बाहर अपने लिए अवसर तलाश रहा है।

मौजूदा समय में साल के हर महीने में फ्ऱैंचाइजी क्रिकेट का आयोजन हो रहा है जो खिलाड़ियों को आकर्षित राशि भी मुहैया करा रहा है। ऐसे में ट्रेंट बोल्ट, जिमी नीशम और कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने उसी ओर जाने का फैसला किया। विलियमसन ने कहा, "जाहिर तौर पर उन्होंने (गुप्टिल ने) अन्य विकल्प तलाशने का निर्णय लिया है। 

लेकिन एक खिलाड़ी और टीम के अनुभवी सदस्य होने के नाते उन्होंने काफी योगदान दिया और इसके साथ ही वह सफेद गेंदों के हमारे सबसे बड़े क्रिकेटरों में से एक रहे हैं।"सफेद गेंद क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की सफलता में बड़ी भूमिकाएं अदा की। लेकिन पहले उन्हें टी20 विश्व कप में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया और इसके बाद न्यूजीलैंड में जारी सीरीज में भी उनका चयन नहीं किया गया।

ऐसा माना जा रहा है कि गुप्टिल दिसंबर में शुरू होने वाले बीबीएल में खेल सकते हैं। इसके साथ ही यूएई में होने वाली आईएल20 लीग में भी वह माय एमिरेट्स का हिस्सा हो सकते हैं। डि ग्रैंडहोम भी संन्यास ले चुके हैं जबकि चार खिलाड़ियों में नीशम ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो शुक्रवार को भारत के विरुद्ध भिड़ने की तैयारी करने वाले दल का हिस्सा हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट पहले ही इस बात पर जोर दे चुका है कि वह टीम का चयन करने के क्रम में ऐसे खिलाड़ियों को तरजीह देगा जो केंद्रीय अनुबंधों की सूची का हिस्सा हैं। हालांकि विलियमसन का मानना है कि एक ऐसा बीच का रास्ता निकालना चाहिए जहां खिलाड़ी और टीम दोनों का फायदा हो।

विलियमसन ने कहा, "गुप्टिल रिटायर नहीं हुए हैं। वह उपलब्ध हैं लेकिन अन्य टूर्नामेंट में अपने विकल्प तलाश रहे हैं। वह अभी भी लगातार बेहतर करने के लिए उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि यह आग सभी खिलाड़ियों के भीतर होनी चाहिए। एक खिलाड़ी के तौर पर आपको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। 

उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, इसके बावजूद वह अन्य खिलाड़ियों की मदद करने के लिए तत्पर दिखे। इसलिए अब उनकी कमी तो खलेगी लेकिन जैसा मैंने कहा कि वह अभी रिटायर नहीं हुए हैं।"विलियमसन भी कुछ इसी तरह के सवालों का सामना कर रहे हैं कि उन्हें तीनों प्रारूप में खेलना और न्यूजीलैंड की अगुआई करनी चाहिए या नहीं? लेकिन पिछले सप्ताह ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि वह इसे आगे जारी रखना चाहते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Martin Guptill , Kane Williamson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD