Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की

 

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला प्रियंका गांधी का साथ

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खंडवा , 24 Nov 2022

कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में दूसरा दिन है, यह यात्रा खंडवा जिले में है और इस यात्रा को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनके परिवार का भी साथ मिला है। भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई, इस यात्रा मंे राहुल, प्रियंका, राबर्ट वाड्रा भी साथ है। 

यह यात्रा आज लगभग 25 किलो मीटर का रास्ता तय करेगी। प्रियंका गांधी बुधवार रात को हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से सड़क मार्ग से यात्रा स्थल तक पहुंची। बताया गया है कि प्रियंका गांधी चार दिन तक इस यात्रा में साथ रहने वाली है। राहुल और प्रियंका एक साथ चले, दोनों ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर जमा लोगों का अभिवादन किया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी यात्रा को लेकर जोश नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा ने बुधवार को बुरहानपुर के बोरदली गांव में प्रवेश किया था। यह यात्रा खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन व आगर से होकर गुजरने वाली है। इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। 

उनके एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rahul Gandhi , Bharat Jodo Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD