Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

दर्द के मारे दो दिन तक सोया नहीं था : ग्लेन मैक्सवेल

Sports News, Cricket, Melbourne, Glenn Maxwell, Glenn Maxwell Injury, Glenn Maxwell Injury Update
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 22 Nov 2022

Last updated on: Nov 22, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने खुलासा किया है कि वह दो दिनों तक नहीं सोए थे, क्योंकि इस महीने की शुरूआत में उनके पैर में चोट लगने के बाद उन्हें काफी दर्द हुआ था। 34 वर्षीय खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सफल सर्जरी हुई और धीरे-धीरे ठीक होना शुरू हो गया, लेकिन अनुभवी क्रिकेटर ने कहा है कि शुरू में दर्द असहनीय था। 

इस झटके के बावजूद मैक्सवेल ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और अगले साल आस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के इच्छुक हैं।क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू ने मैक्सवेल के हवाले से कहा, "जब मैं दर्द में था तो शायद मुझे दो दिन तक नींद नहीं आई। यह बहुत ही भयानक दो दिन थे। 

मेरी पत्नी ने मेरा पूरा ख्याल रखा। मेरे पैर में काफी चोट आई थी और महसूस हुआ कि वह टूट गया है।"गंभीर चोट के कारण हुई परिस्थितियों का विवरण देते हुए मैक्सवेल ने कहा कि वह इस महीने की शुरूआत में मेलबर्न में एक दोस्त की पार्टी में शामिल हो रहे थे, जब अस्पताल ले जाने से पहले बारिश में वह फिसल गए थे। 

मैक्सवेल ने कहा, "मेरे एक साथी, जो मेरे स्कूल के शिक्षकों में से एक थे, हम किसी बात पर हंस रहे थे और मैंने उनका पीछा करने का नाटक किया। हम दोनों ने वहां से लगभग तीन या चार कदम आगे बढ़ाए और फिसल गए, जिससे मुझे काफी चोट आई।"आरसीबी के बल्लेबाज मैक्सवेल ने कहा कि अगले साल होने वाले भारतीय टेस्ट दौरे के लिए चयन में उनकी अनुपस्थिति की संभावना काफी अधिक है। उनके पैरों की सर्जरी हुई है, जिससे वह अनिश्चित समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Melbourne , Glenn Maxwell , Glenn Maxwell Injury , Glenn Maxwell Injury Update

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD