Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश; मुख्य संचालक गुरविंदर शेरा सहित चार मैंबर काबू पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित

 

कतर विश्व कप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो बोले, मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ मेरी समस्याओं का पुर्तगाल पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Sports News, Football, Doha, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022 Schedule, FIFA World Cup Results, Qatar World Cup, Qatar World Cup 2022, FIFA World Cup Qatar, FIFA World Cup Qatar 2022, Cristiano Ronaldo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोहा (कतर) , 21 Nov 2022

एक विस्फोटक साक्षात्कार में अपने क्लब और मैनेजर की आलोचना करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को मीडिया के सामने कहा कि वह पुर्तगाली टीम के लिए कोई समस्या नहीं है और गुरुवार को घाना के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं। 

रोनाल्डो पिछले कुछ हफ्तों में एक टीवी साक्षात्कार के बाद गलत कारणों से सुर्खियों में रहे हैं, जिसमें उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड पर उन्हें धोखा देने और उन्हें क्लब से बाहर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि यह भी कहा कि उनके पास कोच एरिक टेग हैग के लिए कोई सम्मान नहीं है। 

इस साक्षात्कार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया है, अभी भी यह मामला समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन कतर में पुर्तगाली प्रशिक्षण शिविर में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, स्ट्राइकर ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय के साथ कोई समस्या नहीं हैं। 

उन्होंने कहा, मेरे जीवन में, सबसे अच्छा समय हमेशा मेरा होता है। मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं है कि दूसरे क्या सोचते हैं। मैं जब चाहता हूं तब बोलता हूं। खिलाड़ी मुझे कई सालों से अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किस प्रकार का व्यक्ति हूं।"रोनाल्डो ने जोर देकर कहा कि पुर्तगाल में खिलाड़ियों का एक महत्वाकांक्षी समूह है, जो फीफा विश्व कप जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे है। 

उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि साक्षात्कार चेंजिंग रूम की एकाग्रता और ध्यान को हिला नहीं पाएगा। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, मैं ठीक हो गया हूं और मैं अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहा हूं और विश्व कप को सर्वोत्तम तरीके से शुरू करने के लिए तैयार हूं।

स्ट्राइकर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम के साथी ब्रूनो फर्नांडीस के साथ खराब संबंधों की किसी भी बात को खारिज कर दिया।"रोनाल्डो ने आगे कहा, मुझे लगता है कि पुर्तगाल की इस टीम में अद्भुत क्षमता है। हम निश्चित रूप से जीत सकते हैं, लेकिन हमें अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।"

 

Tags: Sports News , Football , Doha , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup 2022 Schedule , FIFA World Cup Results , Qatar World Cup , Qatar World Cup 2022 , FIFA World Cup Qatar , FIFA World Cup Qatar 2022 , Cristiano Ronaldo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD