Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 2 की मौत, कई के फंसे होने की संभावना

Hadsa, Hadsa India, Bhubaneswar, Accident, Train Accident, Odisha Train Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 21 Nov 2022

Last updated on: Nov 21, 2022, 00:00 IST

ओडिशा के जाजपुर जिले के एक स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के एक अधिकारी ने बताया कि खोरधा रोड रेलवे डिवीजन के भद्रक-कपिलास रोड रेलवे सेक्शन पर सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। 

ट्रेन डोंगापोसी से छत्रपुर की ओर जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि पटरी से उतरने के कारण खाली वैगन फुटओवर ब्रिज, स्टेशन बिल्िंडग और स्टेशन के अन्य बुनियादी ढांचे में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रेलवे अधिकारियों ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की है जबकि कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

ईसीओआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बिस्वजीत साहू ने कहा कि वास्तविक हताहतों की संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद पता चलेगी। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और एक मेडिकल टीम को तुरंत घटना स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। साहू ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन दल की मदद से बचाव अभियान जारी है। 

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं और मार्ग पर कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हेल्प डेस्क खोले गए हैं। ईसीओआर ने कोराई स्टेशन (8455887864, 8455887862), भुवनेश्वर (0674-2534027) और खुर्दा रोड (0674-2492245) पर इमरजेंसी हेल्प नंबर खोले हैं। 

रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को बचाव अभियान में तेजी लाने और घायलों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक को घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने को कहा।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Bhubaneswar , Accident , Train Accident , Odisha Train Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD