Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूर्यकुमार यादव की शतकीय आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Suryakumar Yadav, IND v NZ, 2nd T20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माउंट मौंगानुई , 20 Nov 2022

Last updated on: Nov 20, 2022, 00:00 IST

करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (नाबाद 111) की शतकीय आंधी और दीपक हुड्डा (10 रन पर चार विकेट ) की घातक गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को रविवार को दूसरे टी20 में 65 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे मैच में सूर्य की आंधी चली जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 111 रन ठोके। भारत ने 191/6 का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में 126 रन पर समेट दिया। 

दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। सूर्य ने मैच में सबसे अधिक रन बनाए , सबसे अधिक गेंदों का सामना किया, सबसे अधिक चौके और छक्के लगाए, पूरी पारी में उच्चतम स्ट्राइक रेट रखा और साथ ही वह नाबाद भी रहे। 

वह इस मैच में पूरी तरह हावी रहे जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। आलराउंडर दीपक हुड्डा ने अंतिम ओवर में तीन विकेट सहित कुल चार विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। 

सूर्यकुमार यादव ने 217.65 की स्ट्राइक-रेट से पूरे मैदान में 11 चौके और सात छक्के लगाए, जिससे वह अंत तक 51 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका दूसरा टी20 शतक है। भारत ने 191 रन का बचाव करते हुए पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सफलता प्राप्त की क्योंकि भुवनेश्वर कुमार ने फिन एलेन बिना खाता खोले ही चलता किया। 

डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने वाशिंगटन सुंदर के पहले ओवर में 17 रन लेने सहित छह चौके लगाए। लेकिन भारत ने वापसी की, क्योंकि कॉनवे (25) ने नौवें ओवर में सुंदर की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर गलत स्वीप के माध्यम से चलते बने। ग्लेन फिलिप्स (12) ने एक चौका और छक्का लगाया, लेकिन स्लॉग-स्वीप के लिए जाते समय युजवेंद्र चहल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। 

स्कोरबोर्ड के दबाव के कारण डेरिल मिशेल और जेम्स नीशम जल्दी-जल्दी लॉन्ग-आन पर कैच आउट हो गए। विलियमसन ने एक छोर थामा लेकिन क्रीज पर रन बनाने में संषर्घ करते दिखे, क्योंकि बड़ी हिट हासिल करने में असमर्थ थे। जैसा कि मोहम्मद सिराज ने मिचेल सेंटनर (2) को अपना शिकार बनाया। 

हालांकि विलियमसन ने अपना अर्धशतक डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर छक्का लगाकर हासिल किया और फिर मिड आफ और अतिरिक्त कवर के बीच सिराज की गेंद पर चार और रन के लिए खूबसूरती से चौका मारा, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए बहुत देर हो चुकी थी। 18वें ओवर में सिराज की गेंद पर एक स्वाइप पर अंडर एज स्टंप्स से जा टकराया और विलियमसन (61) बोल्ड हो गए। दीपक हुड्डा ने चार गेंदों में आखिरी तीन विकेट लेकर भारत को बड़ी जीत दिलाई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Suryakumar Yadav , IND v NZ , 2nd T20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD