Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि राहुल द्रविड़ ने क्यों लिया ब्रेक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravichandran Ashwin, Rahul Dravid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 19 Nov 2022

Last updated on: Nov 19, 2022, 00:00 IST

टी20 विश्व कप की तैयारियों के दौर से ही भारतीय टीम के ऊपर पड़े शारीरिक और मानसिक दबाव पर प्रकाश डालते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड दौरे से आराम लेने के भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के फैसले का बचाव किया है। द्रविड़ की अनुपस्थिति में, पूर्व भारतीय बल्लेबाज व वर्तमान में नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में इस समय एक नई दिख रही भारतीय टीम का प्रभार है, जिसके कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल और खुद अश्विन हिस्सा नहीं हैं। 

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं बताता हूं कि आखिर लक्ष्मण एक नई नवेली टीम के साथ क्यों गए हैं? राहुल द्रविड़ और उनकी टीम ने टी20 विश्व की शुरूआत से पहले ही इसके लिए बनने वाली योजना के दौर से ही कड़ी मेहनत शुरू कर दी थी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने खुद यह सब बेहद करीब से देखा है।"

अश्विन ने कहा, "उन्होंने हर एक वेन्यू और हर एक विपक्षी टीम के खिलाफ रणनीति बनाई थी। इसलिए न सिर्फ़ वह शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी थक गए थे और ऐसे में हर किसी को आराम चाहिए था।न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होते ही हमें बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। 

इसीलिए इस दौरे के लिए लक्ष्मण के नेतृत्व में हमारे पास एक अलग कोचिंग स्टाफ है।"छह में से चार मुकाबले जीतकर भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे इस बार की विजेता इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। द्रविड़ से ठीक पहले भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले रवि शास्त्री ने उनके आराम लेने के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए यह दलील दी थी कि जब भारतीय टीम के कोच को आईपीएल के दौरान दो तीन महीनों का ब्रेक मिलता ही है तब ऐसे में भारतीय टीम के कोच को अन्य किसी तरह के ब्रेक की दरकार क्यों होगी?

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को भारत के पहले टी20 मुकाबले से पहले शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, मैं ब्रेक लेने में विश्वास नहीं रखता। क्योंकि मैं अपनी टीम को जानना चाहता हूं, अपने खिलाड़ियों को जानना चाहता हूं। ये ब्रेक. ईमानदारी से कहूं तो आखिर आपको इतने ब्रेक की जरूरत क्यों है? 

आपको आईपीएल के दौरान दो तीन महीने का समय मिलता है, एक कोच के तौर पर आपके लिए इतना आराम काफी है। इससे पहले जि़म्बाब्वे के दौरे पर भी द्रविड़ को आराम मिला था। इससे पहले उन्हें और पहली पसंद के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के विरुद्ध इकलौते टेस्ट मैच पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया था और एक दूसरे दर्जे की टी20 टीम ने डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। 

टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी विश्व कप का हिस्सा न रहने वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन सभी अवसरों पर लक्ष्मण ने ही द्रविड़ की भरपाई की थी। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर अंतिम मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा और इसके ठीक चार दिन बाद ही भारतीय टीम बांग्लादेश में होगी। जहां द्रविड़ वापस टीम के साथ जुड़ेंगे। बांग्लादेश में भारतीय टीम को तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravichandran Ashwin , Rahul Dravid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD