Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

झारखंड के चक्रधरपुर में ट्रेन से कटकर दो लोको पायलटों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Ranchi, Train Accident, Jharkhand, Loco Pilot Death
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 19 Nov 2022

Last updated on: Nov 19, 2022, 00:00 IST

झारखंड के चक्रधरपुर रेल डिविजन में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर दो लोको पायलटों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात लगभग 12.30 बजे की है। राजखरसवां रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा तब हुआ, जब दोनों ट्रेन से नीचे पटरी पर उतरकर रेल इंजन बदलने की ड्यूटी में लगे थे। 

इसी दौरान दूसरी समानांतर पटरी से तेज रफ्तार से गुजर रही मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मृत लोको पायलटों के नाम डीके सहाना और मोहम्मद अख्तर आलम हैं। ये दोनों चक्रधरपुर रेल मंडल में पदस्थापित थे। हादसे के बाद सहयोगी रेलकर्मी उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

घटना की खबर फैलते ही रेल मंडल के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रेल मंडल के कई अफसरों की मौजूदगी में शनिवार को दोनों के शवों का चक्रधपुर अनुमंडल ह़ॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। रेलवे डिविजन के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि बगल की पटरी से एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने की सूचना काम में लगे कर्मियों को समय पर क्यों नहीं मिल पाई या फिर किस स्तर पर लापरवाही हुई।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Ranchi , Train Accident , Jharkhand , Loco Pilot Death

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD