Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच मतभेद को मिटाने के लिए गिलक्रिस्ट से मिले पैट कमिंस : रिपोर्ट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Pat Cummins, Adam Gilchrist
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 19 Nov 2022

Last updated on: Nov 19, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने मुख्य कोच जस्टिन लेंगर के जाने के बाद मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने और मतभेदों को समाप्त करने के लिए पूर्व महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट से कथित तौर पर मुलाकात की है। 

लेंगर 2018 से 2022 के शुरू में ऑस्ट्रेलिया टीम की एशेज में 4-0 की जीत तक कोच रहे थे, के लिए कहा जाता है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे जिससे एक दो मौकों पर स्थिति संकट के हालात में पहुंच गयी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लेंगर को तब टी20 विश्व कप तक छह महीने के विस्तार की पेशकश की थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था और पाकिस्तान के खिलाफ बाहरी टेस्ट सीरीज से पहले हट जाने का फैसला किया था। 

'द एज' में शनिवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का मानना है कि इन चीजों के पीछे कोई एजेंडा था। उनका मानना है कि लेंगर के पूर्व टीम साथी अपने मीडिया संपर्कों का इस्तेमाल इस झगड़े को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं जो जनवरी में एशेज की समाप्ति के बाद सीनियर खिलाड़ियों और लेंगर के बीच भड़क उठे थे। 

'द एज' ने कहा है कि इस पृष्ठभूमि के मद्देनजर कमिंस ने लेंगर के पूर्व टीम साथी एडम गिलक्रिस्ट से मुलाकात की जिसे मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच तनाव को कम करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कमिंस और गिलक्रिस्ट में से किसी ने भी एडिलेड में इस मुलाकात पर टिप्पणी नहीं की है। 

हालांकि यह कहा जा रहा है कि टेस्ट कप्तान और पूर्व दिग्गजों के बीच ऐसी बैठक पाइपलाइन में हैं। ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन ने पूर्व दिग्गजों को आरोन फिंच की टीम की आलोचना करने का कारण दिया है और इसके लिए जस्टिन लेंगर को हटाए जाने को जिम्मेदार ठहराया है। 

पूर्व दिग्गज और फॉक्स स्पोर्ट्स के कमेंटेटर मार्क वा ने द डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा, "जस्टिन लेंगर बेशक चले गए हैं लेकिन उनकी छाया अब भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर मंडरा रही है।"मार्क वा ने कहा, "पूर्व क्रिकेटरों के बीच एक धारणा बन गयी है और यह सवाल उठाये जा रहे हैं कि मौजूदा कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड खिलाड़ियों के साथ ज्यादा मैत्रीपूर्ण और उदार हैं और वह कड़े फैसले नहीं लेने जा रहे हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Pat Cummins , Adam Gilchrist

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD