Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीसीसीआई ने सीनियर टीम के लिए चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Board of Control for Cricket in India, BCCI, Chetan Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष टीम के लिए चयन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पांच चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। चेतन शर्मा (अध्यक्ष), देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और सुनील जोशी की मौजूदा समिति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और बीसीसीआई ने इस प्रकार उनकी जगहों को भरने के लिए आवेदन मागें हैं। 

पांच पदों को भरने के लिए आवेदन 28 नवंबर, 2022 को 18:00 बजे तक जमा करवाने है। बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष टीम) के पद के लिए आवेदन मांगे हैं।"

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो उम्मीदवार उक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा। आवेदकों को कम से कम सात टेस्ट मैच या 40 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए। 

आवेदक कम से कम पांच साल पहले खेल से संन्यास ले चुका हो। विज्ञप्ति में कहा गया है, "कोई भी व्यक्ति, जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (बीसीसीआई के नियमों के अनुसार) का सदस्य रहा है, पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।"वरिष्ठ चयन समिति का वर्तमान में दो साल का कार्यकाल है, जिसे 2006 में 1 वर्ष से बढ़ा दिया गया था, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर एक अतिरिक्त वर्ष का प्रावधान है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Board of Control for Cricket in India , BCCI , Chetan Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD