Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैमरून ग्रीन को आईपीएल खेलने से नहीं रोकेंगे : पैट कमिंस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Cameron Green, England, Australia, England Vs Australia, India Premier League, IPL, Pat Cummins
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वह प्रतिभाशाली आलराउंडर कैमरून ग्रीन को नेशनल ड्यूटी पर ध्यान केंद्रित करते देखना पसंद करेंगे लेकिन वह 23 वर्षीय ग्रीन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का मौका मिलने पर रोकेंगे भी नहीं। 

2023 आईपीएल की नीलामी कोच्चि में 23 दिसम्बर को होनी है जिसमें ग्रीन पहली बार उतरेंगे और उन्हें लेकर बनी हाइप को देखते हुए उन पर बड़ी कीमत लगने की उम्मीद जताई जा रही है। कमिंस ने व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए अगले वर्ष आईपीएल में नहीं उतरने का फैसला किया है। 

29 वर्षीय कमिंस का हाल में टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था। कमिंस को इस वर्ष आईपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पांच मैच खेले थे और सात विकेट लिए थे। 

ग्रीन के आईपीएल में उतरने के बारे में पूछे जाने पर कमिंस ने कहा , "हम इन्तजार करेंगे और देखेंगे। नीलामी अभी कुछ समय दूर है। मैं कप्तान के तौर पर यह देखना पसंद करूंगा कि वह अपनी सारी ऊर्जा ऑस्ट्रेलिया के लिए बचा कर रखें लेकिन आप किसी को बेशुमार दौलत से भरपूर ऐसी लीग में खेलने से कैसे रोक सकते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Cameron Green , England , Australia , England Vs Australia , India Premier League , IPL , Pat Cummins

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD