Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल और मिंगदाओ हाई स्कूल, ताइवान के छात्रों के बीच एक ऑनलाइन एजुकेशन वर्कशॉप का आयोजन

Brookfield International School, School, Manav Singla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 15 Nov 2022

Last updated on: Nov 15, 2022, 00:00 IST

ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अपने आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के अंदर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और अपने छात्रों के आत्मविश्वास को अंतरराष्ट्रीय ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक इंटरनेशनल ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। 

इस वर्कशॉप में ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल और मिंगदाओ हाई स्कूल, ताइवान के छात्रों ने बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें दोनों स्कूलों  के छात्रों ने उनकी उम्र में एक छात्र की शिक्षा की जरूरतों को साझा किया। दोनों स्कूलों के छात्रों ने जीवन में शिक्षा के महत्व और उम्र बढ़ने के साथ अपने विकासशील दिमाग में  सकारात्मक और रचनात्मक परिवर्तन लाने के बारे में विचार साझा किए। 

साथ ही एक शिक्षित युवा का देश के विकास में योगदान, मिसाल बनकर आसपास के लोगों को प्रेरणा देकर समाज को बदलने पर भी चर्चा हुई । एक घंटे तक चले इस ग्लोबल लर्निंग सेशन में दोनों स्कूलों के छात्रों ने आने वाली चुनौतियों के लिए अपने विचारों को साझा किया। इसके साथ ही एक अन्य सैशन  में  स्वास्थ्य एवं तंदुरूस्ती विषय पर विद्यार्थियों ने स्कूल के सहायक कर्मचारियों में तंदुरूस्ती के प्रति जागरूकता लाने पर भी चर्चा की।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. जे के सिंह ने दोनों स्कूलों के छात्रों द्वारा संबंधित विषयों पर बेहतरीन विचार साझा करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रिंसिपल सिंह ने छात्रों के इन प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपने देश और समाज के प्रति अपनी जिमेवारी को पूर्ण समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

ब्रुकफील्ड स्कूल के डायरेटर मानव सिंगला ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी छात्रों को उज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डायरेटर सिंगला ने मिंगदाओ हाई स्कूल, ताइवान की मैनेजमेंट  को उनके सहयोग के लिए थन्यवाद किया।

 

Tags: Brookfield International School , School , Manav Singla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD