Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वीरता व बलिदान का गौरव स्वरूप देखने को मिलता है हरियाणा में : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया कुलाना में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, Manohar Lal Khattar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, Jhajjar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Nov 2022

Last updated on: Nov 13, 2022, 00:00 IST

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा संस्कारों, वीरता व गौरवमयी इतिहास की धरा है जो पूरे देश- दुनिया को संस्कृति का संदेश देती है। ऐसी वीर भूमि को वे प्रणाम करते हैं जो त्याग की प्रेरणा व शौर्य के बलिदान का प्रतीक है। पृथ्वीराज चौहान, राव तुलाराम जैसे महान वीर सपूतों की प्रतिमाएं हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हैं।

रक्षा मंत्री रविवार को झज्जर जिला के गांव कुलाना में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।  प्रतिमा अनावरण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली व्यक्तित्व को सलाम करते हुए कहा कि हरियाणा की हवाओं में वीरता तैरती है। 

देश ही नहीं विदेशों में ये बात मानी जाती है कि हरियाणा का गौरवशाली इतिहास सदैव दूसरों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर गांव में हमारे सैनिकों की कहानी का गौरव देखने को मिलता है। देश की सरहदों की रक्षा हमारे यहाँ के जवान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला के मातनहेल में सैनिक स्कूल की फीसीब्लिटी देखी जाएगी और जो भी सम्भव इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे वो सक्रियता से उठाएंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा देश के विकास में सहभागी बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत की अतुलनीय पहचान कायम हुई है और 2047 विजन के साथ भारत अमेरिका व चीन को पीछे छोड़ते हुए नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर है।

 संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री हैं मनोहर लाल : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल जी ने बेहतर कार्य हरियाणा के विकास के लिए किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के लिए काम करने वाले संत प्रवर्ती के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्ता के शिखर पर भी उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है और भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विनम्रता, शालीनता पूर्वक प्रदेश की सेवा करने के लिए वे उन्हें बधाई देते हैं।

पृथ्वीराज चौहान का गौरवमयी इतिहास : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुलाना में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के अनावरण समारोह में कहा कि पृथ्वीराज चौहान का गौरवमयी इतिहास रहा है और देश की सामाजिक, सांस्कृतिक दिशा को मोड़ने वाले पृथ्वीराज चौहान को युवा शक्ति से उनके शौर्य व बलिदान को संदेश लेते हुए प्रेरणा लेनी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इतिहास का विकृत स्वरूप कई वर्षों तक दिखाया गया, इसलिए पृथ्वीराज चौहान के नाम पर शोध संस्थान एवं स्मारक तरावड़ी में बनाने की घोषणा सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष विचार प्रसार योजना बनाकर हरियाणा सरकार ने महापुरुषों को याद करने की पहल की है। उन्होंने गौरवमय ढंग से कहा कि हम देश की आबादी का केवल 2 फीसदी हैं लेकिन फिर भी हर दसवाँ सैनिक हरियाणा का है।

मुख्यमंत्री ने की झज्जर जिला के लिए घोषणा :

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजपूत सभा झज्जर के वित्तीय मामले का हल निकाला जाएगा , वहाँ के भवन के लिए भी 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे जिले की लोक निर्माण विभाग के लिए 100 करोड़ रुपये  की लागत से नई बनाने व मरम्मत कराने की घोषणा की। साथ ही नई पंचायतों के कामों के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 6,9 झज्जर को विकसित कराया जाएगा और क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया अभिनंदन :

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा गौरवगाथा के साथ युवा शक्ति को देशभक्ति की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा के लिए बलिदान में हमारी 25 प्रतिशत भागीदारी है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में आज बदला हुआ भारत है।

इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी

इस  अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव,रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल,राज्यसभा सांसद  जनरल डीपी वत्स,पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा,पृथला के विधायक नयनपाल रावत,पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता,सोहना से विधायक संजय सिंह,राई के विधायक मोहन लाल बुडोली, कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , Manohar Lal Khattar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , Jhajjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD