Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उमरान मालिक, कुलदीप सेन के लिए बड़ा अनुभव होगा न्यूजीलैंड दौरा: जहीर खान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Umran Malik, Kuldeep Sen, Zaheer Khan, India, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2022

Last updated on: Nov 12, 2022, 00:00 IST

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और 2011 में विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य जहीर खान का कहना है कि भारत का न्यूजीलैंड का सफेद गेंद का दौरा युवा तेज गेंदबाजों उमरान मालिक और कुलदीप सेन के लिए एक बड़ा अनुभव होगा। जम्मू के तेज गेंदबाज मलिक और मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज सेन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सत्र के दौरान अपनी तेज गति से क्रिकेट विश्व को प्रभावित किया था। 

मलिक ने जून में अपने पदार्पण के बाद से भारत के लिए तीन टी20 खेले हैं और वह टी20 तथा वनडे सीरीज दोनों के लिए भारतीय टीम के सदस्य हैं। सेन को टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद वनडे सीरीज में भारत की तरफ से पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। जहीर के हवाले से प्राइम वीडियो ने कहा, "यह एक रोमांचक सीरीज होगी। 

मैं इन पिचों पर उमरान मलिक को परफॉर्म करता देखने के लिए बेताब हूं। यह दौरा उनके और कुलदीप सेन के लिए बड़ा अनुभव साबित होगा। न्यूजीलैंड की पिचें तेज गेंदबाजों को मदद करेंगी और इससे दोनों टीमों के भाग्य में अंतर आएगा।"जहीर इस दौरे के लिए हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। 

उनके साथ आशीष नेहरा, अजित आगरकर, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ और विवेक राजदान रहेंगे। जहीर ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को सलाह दी कि पहले टी20 के स्थल वेलिंगटन के लिए अपनी रणनीति अच्छी तरह तैयार कर लें जहां हवा तेज चलती है। उन्होंने कहा कि तेज हवा के विपरीत और उसके साथ गेंदबाजी करना आपकी लय को प्रभावित करता है, इसलिए ऐसी परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहें।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Umran Malik , Kuldeep Sen , Zaheer Khan , India , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD