Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अगले टी 20 विश्व कप तक कई कीवी क्रिकेटर्स संन्यास ले लेंगे: रॉस टेलर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Ross Taylor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आकलैंड , 12 Nov 2022

Last updated on: Nov 12, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर रॉस टेलर का मानना है कि वेस्ट इंडीज और अमेरिका में 2024 में संयुक्त रूप से होने वाले अगले टी20 विश्व कप तक ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप में खेली मौजूदा टीम के कई क्रिकेटर्स संन्यास ले लेंगे। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

मौजूदा टीम के कई खिलाड़ी 30 के दशक के मध्य में हैं और खिलाड़ियों को अपने देश की तरफ से खेलने से पैसे के मामले में भी ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है। न्यूजीलैंड 2021 में पिछले विश्व कप में उपविजेता रहा था लेकिन इस बार उसे सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

टेलर ने आईसीसी के लिए अपने कालम में कहा, "न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी नहीं की थी। कई विशेषज्ञ ऐसे नहीं थे जो हमारे सुपर 12 चरण से आगे निकलने और अंतिम चार में पहुंचने की भविष्यवाणी कर रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल इस टीम के लिए एक अन्य मैच जैसा था। 

कीवियों की टूर्नामेंट के लिए कोई अच्छी तैयारी नहीं थी लेकिन जिस तरह वे पहले मैच में खेले और ऑस्ट्रेलिया को हराया, उसने उनकी लय तय की।"उन्होंने कहा, "यह अभियान कुछ उम्मीदों से बढ़कर था लेकिन यह कहना मुश्किल है कि यह सफल था या नहीं। एक बात तय है कि यह टीम उम्रदराज होती जा रही है और इनमें से कितने खिलाड़ी अगले टी 20 विश्व कप में खेल पाएंगे, कह पाना मुश्किल है।"

टेलर ने कहा, "इनमें से कई खिलाड़ी 35, 36 वर्ष के हैं और यह ज्यादा उम्र नहीं है लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट में हमारे खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा नहीं मिलता है, इसलिए वे अपने करियर के बारे में अलग फैसला कर सकते हैं।"उन्होंने कहा, "युवा खिलाड़ियों को चुनौती संभालने के लिए तैयार रहना चाहिए जब उम्रदराज खिलाड़ी संन्यास ले लें।''टेलर ने साथ ही कहा, "ग्लेन फिलिप्स पाकिस्तान के खिलाफ चल नहीं पाए लेकिन वह न्यूजीलैंड के लिहाज से उसके प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। यह एक उम्रदराज होती टीम है। इसलिए ग्लेन और फिन एलेन जैसे युवा खिलाड़ियों को चुनौती संभालनी होगी जब उम्रदराज खिलाड़ी अपने संन्यास की घोषणा कर दें।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Ross Taylor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD