Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाया गया आपसी-भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भावना का मार्ग आज के पदार्थवादी संसार में भी प्रसांगिक : भगवंत मान

प्रकाश पर्व सम्बन्धी राज भवन में आयोजित समारोह में की शिरकत, राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए की कामना

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Nov 2022

Last updated on: Nov 10, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को कहा कि श्री गुरु नानक देव जी द्वारा प्रचार किया गया आपसी-भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भावना का संकल्प समकालीन पदार्थवादी संसार में सबसे अधिक प्रसांगिक है।  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित समारोह के दौरान पंजाब राज भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू साहिब जी महान आध्यात्मिक नेता थे, जिन्होंने धर्म प्रचार के द्वारा मानवता की मुक्ति का मार्ग दिखाया। 

उन्होंने कहा कि गुरू साहिब की ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ की शाश्वत शिक्षाएं आज के पदार्थवादी समाज में भी प्रसांगिक हैं। भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नए विचारों और उद्देश्यों से प्रेरित किया और पाखंड, झूठ, दिखावे और जात-पात की दलदल से ऊपर उठने का संदेश दिया।  

लोगों को गुरू साहिब द्वारा दिखाई गई सेवा और विनम्रता की भावना को ग्रहण करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने जात-पात रहित समाज की कल्पना की, जिससे दुखों में उलझी मानवता को तकलीफ़ों से मुक्त करवाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी उदासियों के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी, जिनको विश्व भर में जगत गुरू के रूप में सत्कार दिया जाता है, ने आपसी-भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भावना का प्रचार किया। 

भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के द्वारा ज़ुल्म, अन्याय और अत्याचार का डटकर विरोध किया।गुरबानी की तुक ‘पवन गुरू, पानी पिता, माता धरत महत्त’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू जी ने हवा की गुरू से, पानी की पिता से और धरती की माता से तुलना की। 

भगवंत मान ने कहा कि गुरू जी ने उस समय लोगों को पर्यावरण के संरक्षण का उपदेश दिया था, जब प्रदूषण कहीं भी नहीं था, जिससे उनकी दूरदर्शी सोच का पता लगता है।प्रकाश पर्व सम्बन्धी समारोह आयोजित करवाने के लिए पंजाब के राज्यपाल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित जी धार्मिक और सामाजिक समारोहों को मनाने के लिए हमेशा अग्रणी रहे हैं।  

इस अवसर पर गरिमापूर्ण बधाई देते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरू साहिब की शिक्षाओं पर चलने पर ज़ोर दिया। गुरू साहिब के जीवन के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के जन्म और जीवन के शुरुआती साल यह दिखाते हैं कि उनको ईश्वरीय बख्शीश थी।

  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD