Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अहंकारी, ज़ालिम और भ्रष्ट भाजपा नेताओं को गुजरात से बाहर करने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे हैं लोग: भगवंत मान

कांग्रेस ने देश की दौलत को लूटने की शुरुआत की, भाजपा ने इस लूट को शिखर पर पहुँचाया

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवसारी (गुजरात) , 29 Oct 2022

Last updated on: Oct 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि अहंकारी, ज़ालिम और भ्रष्ट भाजपा नेताओं को गुजरात के लोग राज्य से बाहर निकालने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हाजिऱी में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग भाजपा के 27 सालों के शासन से तंग आ चुके हैं और उसे बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोग इन नेताओं को आने वाले मतदान में सबक सिखाएँगे। भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों को राज्य से बाहर निकालने के लिए गुजरात, पंजाब और दिल्ली की कहानी दोहराएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश की जायदाद को बेरहमी से लूटा है। उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस ने यह लूट शुरू की थी, वहीं भाजपा नेताओं ने इसको शिखर पर पहुँचा दिया है। 

भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में बदलाव की हवा बह रही है और वह दिन दूर नहीं जब ‘आप’ राज्य के मतदान में झाड़ू फेर देगी।लोगों को ‘आप’ का समर्थन करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ भी हर मौसम में अपने पत्ते झाड़ते हैं परन्तु हैरानी की बात है कि लोगों ने पिछले 27 सालों से भाजपा को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है। 

भगवंत मान ने लोगों को राज्य में शांति, तरक्की और खुशहाली के युग की शुरुआत करने के लिए ‘आप’ का समर्थन करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और भाजपा ने लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों का मज़ाक उड़ाने के लिए एक दूसरे के साथ मिलीभगत कर ली है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने देश का पैसा अंग्रेज़ों की अपेक्षा कहीं अधिक बेरहमी से लूटा है। 

भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में लोग सर्वोच्च हैं और वह इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की रैलियों में भारी जमावड़ा इस बात का प्रतीक है कि लोग मौजूदा सरकार से ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस ज़ालिम और भ्रष्ट सरकार से बदलाव चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा कि वह झूठे सपने नहीं बेच रहे, बल्कि लोग सिस्टम को बदलने का समर्थन कर रहे हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पास प्राकृतिक संसाधनों की बहुतायत है। उन्होंने अफ़सोस जताया कि इसके बावजूद नेताओं ने अपने भ्रष्ट कार्यों से देश को बर्बाद कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि देश-वासियों को इन भ्रष्ट नेताओं को बाहर करने के लिए आगे आना चाहिए।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD