Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा सरकार एच.एस.जी.एम.सी के गठन की अधिसूचना को तुरंत वापिस ले: शिरोमणी अकाली दल

अकाली दल की दो मैंबरीय टीम कल 30 अक्टूबर को बीबी जागीर कौर से मिलेगी : डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुरजीत सिंह रखड़ा

Surjit Singh Rakhra, Dr. Daljit Singh Cheema, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 29 Oct 2022

Last updated on: Oct 29, 2022, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के गठन की अधिसूचना तत्काल वापिस लेने की मांग  करते हुए कहा कि हरियाणा के सिख खटटर सरकार द्वारा जारी सरंचना का विरोध कर रहे हैं। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. दलजीत सिंह चीमा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि एचएसजीएमसी के गठन की अधिसूचना ने अकाली दल के इस रूख की पुष्टि कर दी है कि गुरुद्वारा साहिबों के प्रबंधन का निर्णय कोई और द्वारा लिया जा रहा है, और सिखों से सलाह भी नही ली गई। 

उन्होने यह भी बताया कि बलजीत सिंह दादूवाल ने जिस तरह से अधिसूचना का विरोध किया, उससे पता चलता है कि अध्यादेश जारी करने से पहले एचएसजीएमसी के सदस्यों से भी परामर्श नही किया गया है। मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ. चीमा और सरदार रखड़ा ने कहा कि एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर पार्टी की वरिष्ठ नेता रही हैं और पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई कोर कमेटी सदस्य भी रही हैं। 

उन्होने कहा कि उन्होने उनसे फोन पर भी बात की है और एसजीपीसी पदाधिकारियों के चुनाव के मुददे पर चर्चा करने के लिए कल शाम 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे कपूरथला में उनके पैतृक गांव बेगोवाल में उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करेंगें।  उन्होने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने इन दोनों को यह जिम्मेदारी सौंपी है और वे उनसे इस मुददे पर विस्तार से चर्चा करेंगें।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए डॉ.चीमा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें प्रकाशित करने के सुझाव की निंदा की और कहा कि लोग विभिन्न धार्मिक स्थानों पर इन देवी -देवताओं के समक्ष नतमस्तक होते हैं।  उन्होने कहा कि भगवान हमेशा सर्वोपरि हैं और करंसी सहित हर चीज से कहीं उपर हैं।  

उन्होने कहा कि केजरीवाल जो कुछ भी कर रहे हैं , उसका उददेश्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों में वोट बटोरना है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Surjit Singh Rakhra , Dr. Daljit Singh Cheema , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD