Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राइली रुसो का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन से पीटा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rilee Rossouw, South Africa Vs Bangladesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 27 Oct 2022

Last updated on: Oct 27, 2022, 00:00 IST

राइली रुसो (109) के शानदार शतक और अनरिख नॉर्खिये (10 रन पर चार विकेट) तथा तबरेज शम्सी ( 20 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को आईसीसी टी 20 विश्व कप के ग्रुप दो के सुपर 12 मुकाबले में गुरूवार को 104 रन से एकतरफा अंदाज में पीट दिया। 

प्लेयर ऑफ द मैच राइली रुसो की मात्र 50 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों से सजी 109 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने फिर बांग्लादेश को 16.3 ओवर में 101 रन पर ढेर कर बड़ी जीत हासिल की। 

इसी के साथ साउथ अफ्ऱीका ने इस टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्ऱीका ने बांग्लादेश के ऊपर अपने टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत प्राप्त कर ली। यह बड़ी जीत दक्षिण अफ्ऱीका के लिए रन रेट के हिसाब से टूर्नामेंट में आगे बेहद उपयोगी साबित होगी। 

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्ऱीका के लिए सकारात्मक पहलू क्विंटन डिकॉक (63)और रुसो की शानदार बल्लेबाजी रही। हालांकि कप्तान तेम्बा बवूमा (2) की खराब फॉर्म अब भी दक्षिण अफ्ऱीका के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। लेकिन गेंदबाजी में दक्षिण अफ्ऱीका ने बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया। 

दक्षिण अफ्ऱीका ने कुल पांच गेंदबाजों का उपयोग किया और सिर्फ़ पार्नेल को ही विकेट हासिल नहीं हुआ। टी20 वल्र्ड कप में दक्षिण अफ्ऱीका के लिए पहला शतक जड़ने वाले राइली रुसो को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है। राइली रुसो ने जीत के बाद कहा, "मैं जीत में शतक के साथ योगदान देने से काफी खुश हूं। 

मैं सिर्फ़ गेंद को उसकी मेरिट खेलने पर प्रयास कर रहा था। मैंने पिछले पांच-छह सालों में अपनी बैटिंग पर बहुत मेहनत की है। डिकॉक के साथ बल्लेबाजी करने में काफी आनंद आया। वह स्क्वायर ऑफ द विकेट खेल रहे थे और मैं सामने की तरफ प्रहार कर रहा था।''

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rilee Rossouw , South Africa Vs Bangladesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD