Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहम्मद शमी ने काफी क्रिकेट खेली है, अपनी भूमिका को समझते हैं: पारस म्हाम्ब्रे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammed Shami, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Paras Mhambrey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 26 Oct 2022

Last updated on: Oct 26, 2022, 00:00 IST

भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का महसूस करना है कि सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने विशाल अनुभव के कारण टी20 टीम में अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं। रविवार को शमी को भारतीय टीम में हर्षल पटेल के मुकाबले प्राथमिकता देकर चुना गया और उन्होंने मेलबोर्न क्रिकेट मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 25 रन देकर इफ्तिखार अहमद का विकेट लिया। 

भारत ने यह मैच रोमांचक अंदाज में आखिरी गेंद पर जीता। म्हाम्ब्रे ने हॉलैंड के खिलाफ गुरूवार को सिडनी में होने वाले दूसरे सुपर 12 मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, "बात बिलकुल स्पष्ट है कि हर किसी को फिट रहना है। शमी के मामले में देखा जाए तो उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है और उनके पास काफी अनुभव है। 

मुझे उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। हमारे बीच चर्चा यही होती है कि विकेट कैसे हैं और हमें उनपर कैसे गेंदबाजी करनी है।"गेंदबाजी कोच ने कहा, "हम काफी विकल्पों पर बात करते हैं। उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है और वह अपनी भूमिका को भली-भांति समझते हैं जिसके लिए उनसे ज्यादा बातचीत की जरूरत नहीं है।"

शमी ने पिछले साल यूएई में टी20 विश्व कप के बाद से एक भी टी20 मैच नहीं खेला था और उन्हें जसप्रीत बुमराह के पीठ की चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो जाने के बाद टीम में लाया गया था। कोविड हो जाने के कारण शमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल पाए थे। 

उन्होंने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में मात्र एक ओवर डाला था जिसमें उन्होंने तीन विकेट झटके जिसमें दो विकेट लगातार यॉर्कर पर शामिल थे। म्हाम्ब्रे ने कहा, "जब शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ओवर डालना शुरू किया तो वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे जिससे हमें आत्मविश्वास मिला कि हमें शमी से क्या मिलेगा। 

इस बात में कोई संदेह नहीं कि वह चैंपियन गेंदबाज हैं।"शमी और हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को सिडनी में ट्रेनिंग नहीं की जिसे लेकर महाम्ब्रे ने कहा कि तेज गेंदबाजों को मैचों के बीच हल्का ब्रेक देने की जरूरत है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammed Shami , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Paras Mhambrey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD