Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

नाइजीरिया में बाढ़ से 612 लोगों की मौत

Weather, Hadsa World, Hadsa, Nigeria, Rain, Heavy Rain, Floods
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबुजा , 26 Oct 2022

Last updated on: Oct 26, 2022, 00:00 IST

नाइजीरियाई सरकार ने कहा कि इस साल मानसून की शुरूआत के बाद से देश में बाढ़ के कारण 612 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 32,19,780 अन्य लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए, मानवीय मामलों, आपदा प्रबंधन और सामाजिक विकास मंत्री सादिया उमर फारूक ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण 1,427,370 लोग विस्थापित हुए हैं और 2,776 अन्य घायल हुए हैं, जिसमें 181,600 घर मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और अन्य 123,807 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

मंत्री के अनुसार, 176,852 हेक्टेयर कृषि भूमि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि 392,399 हेक्टेयर कृषि भूमि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित 21 राज्यों को राहत सामग्री के वितरण की पुष्टि की और जोर देकर कहा कि अन्य राज्यों में खाद्य और गैर-खाद्य पदार्थों का वितरण पहले से ही चल रहा है। 

फारूक ने कहा, विशेष टीमें जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं, अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र है, जहां पहुंचना मुश्किल है। इन दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए मंत्रालय विशेष कौशल और उपकरणों के साथ सैन्य और अन्य स्टेकहॉल्डर्स के साथ काम कर रहा है। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि रेस्क्यू टीम के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों को तत्काल देखभाल के लिए अस्पतालों में भर्ती, स्थानांतरित करने और रेफर जैसे तत्काल कार्रवाई कर रहे है। नाइजीरियाई सरकार के पहले के बयानों के अनुसार, इस साल अब तक कम से कम 31 राज्यों और अबुजा संघीय राजधानी क्षेत्र में बाढ़ ने कहर बरपाया है।

 

Tags: Weather , Hadsa World , Hadsa , Nigeria , Rain , Heavy Rain , Floods

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD