Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

लुधियाना का पहला 24 x 7 रेस्टोरेंट रोडीज कॉफ़ीहाउज़ मल्हार रोड पर खुला

रोडीज फेम रणविजय सिंह ने की रोडीज कॉफीहाउज़ खुलने की घोषणा

Commercial, Roadies Koffeehouz, Rannvijay Singh, Roadies, Sahil Baweja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 21 Oct 2022

Last updated on: Oct 21, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़, मोहाली और पटियाला के खान-पान प्रेमियों के बीच एक क्रेज बनने के बाद, रोडीज कॉफीहाउज़ (आरकेएच) ने भारत के मैनचेस्टर - लुधियाना में भी ब्रांड के एक नए आउटलेट के साथ, अब पंजाब में अपने कामकाज का विस्तार किया है।अपनी विश्व स्तरीय कॉफी, शानदार व्यंजनों और मनोरंजन की एक शानदार वैरायटी के लिए प्रसिद्ध डाइनर का उद्घाटन, रोडीज़ के प्रसिद्ध अभिनेता रणविजय सिंह ने अपने स्टायल में किया।

रणविजय ने एक मोटरसाइकिल राइड में भाग लिया, जो आउटलेट से शुरू हुई और लुधियाना के कुछ हिस्सों से होते हुए आउटलेट पर संपन्न हुई। आरकेएच-लुधियाना की अनूठी विशेषताओं के बारे में बात करने के लिए एक प्रेस मीट भी आयोजित की गई।आरकेएच के डायरेक्टर, साहिल बावेजा ने कहा: “शहर के प्रमुख स्थानों में से एक - मल्हार रोड, सराभा नगर स्थित, आरकेएच-लुधियाना भारतीय और एशियाई प्लैटर के साथ संपूर्ण लंच और डिनर के मेन्यू प्रदान करता है। यह लुधियाना में पहला 24 घंटे और सातों दिन खुला रहने वाला भोजनालय है!"

आरकेएच-लुधियाना के फ्रेंचाइजी, मंदीप सिंह ने कहा, "मेन फ्लोर के अलावा, आरकेएच-लुधियाना की खूबसूरत टेरेस ओपन एयर डाइनिंग, इस आउटलेट को शहर में खाने-पीने के शौकीनों लिए एक बार अवश्य विजिट करने वाली जगह बनाती है।"आरकेएच ब्रांड की मालिक मूल कंपनी लीपस्टर रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, अंकित गुप्ता ने कहा, “भोजन प्रेमियों के लिए यहां खाने के लिए बहुत कुछ होगा।

स्पेशियल्टी कॉफी के अनूठे कॉम्बिनेशन के साथ, वे आधुनिक कम्फर्ट फूड और भरपूर मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।”आरकेएच के टेरिटरी पार्टनर, श्री कृष्ण ने कहा, “हमें चंडीगढ़, पटियाला और मोहाली में अपने ग्राहकों से बहुत प्यार मिला है। कुछ ही महीनों में हमने अपनी टीम कई गुना बढ़ा दी और लोकल टेलेंट को काम पर रखने और प्रशिक्षित करने का हमें गर्व है। 

हम अपने अवार्ड विनिंग मेन्यू को लुधियाना लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। ”आरकेएच में बेवरेज मेन्यू की खासियत यह है कि कोल्ड ड्रिंक्स ग्राहकों के सामने सीलबंद खास केन्स में सर्व किए जाते हैं। रोडीज़ के लिए विशेष तौर पर रोस्टेड कॉफी मिश्रण – द स्पेशल्टी कॉफी ब्लेंड, अरेबिका और कूर्ग की पहाड़ियों से प्राकृतिक रूप से प्राप्त रोबस्टा की विशेषता है।

साहिल बावेजा ने आगे कहा: "हमने आरकेएच-लुधियाना में दोपहर और रात के भोजन की थाली की एक पूरी नई रेंज पेश की है और अब हम सेक्टर 7, चंडीगढ़ और गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में नए आउटलेट खोलने की सोच रहे हैं।"

रोडीज कॉफ़ीहाउज़ में ट्राई करने योग्य आयटम:

- कॉफी हसल शॉट: ज्यादा कैफीन और ज्यादा पंच के लिए।

- कॉफी चेरी कोला: नोस्टेल्जिया और आधुनिक फ्यूजन एक कैन में।

- स्ट्रॉबेरी चिली चटनी के साथ हैम और चीज़ ब्रेड के पकोड़े

- गुआकेमोल सॉरडफ टोस्ट!

- प्लांट प्रोटीन कीमा पिज्जा

- फैंटास्टिको टैकोज

- बीस्ट मोड बर्गर

- फ्राइड चिकिन परमा डिनर

- वेज मौस्सका

- ऐगलैस पैनकेक और स्टफ्ड फ्रेंच टोस्ट

- कीमा प्लेटर के साथ बेसिल परमेसन और  चिली गार्लिक परांठा

- ऑरेंज चिली चिकिन प्लेटर के साथ पीनट बलाचौंग, बटर गार्लिक ऐडामेम और लोटस स्टेम चिप्स

 नई ईवेंट्स और फन वर्कशॉप्स के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें @roadieskoffeehouz.in

 

Tags: Commercial , Roadies Koffeehouz , Rannvijay Singh , Roadies , Sahil Baweja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD