Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने हरदीप सिंह बरार को अध्यक्ष और सीईओ किया नियुक्त

Commercial, BMW Group, BMW Group India, BMW Group India President, BMW Group India CEO, Hardeep Singh Brar, Hardeep Singh Brar BMW
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:41 IST

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने मंगलवार को हरदीप सिंह बरार को अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। बरार की नई कंपनी में भूमिका 1 सितंबर से प्रभावी होगी। लक्जरी ऑटोमेकर ने एक बयान में कहा, "बरार 'विक्रम पावाह' की जगह लेंगे, जो बीएमडब्ल्यू ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।"

बीएमडब्ल्यू ग्रुप के एशिया-प्रशांत, पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीन-फिलिप पैरेन ने कहा, "बीएमडब्ल्यू ग्रुप के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। साथ ही भारत इस क्षेत्र के लिए हमारी दीर्घकालिक सफलता की रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। 

हरदीप सिंह बरार के पास इस गतिशील बाजार का नेतृत्व करने और बीएमडब्ल्यू ग्रुप के संचालन को मजबूत करने के लिए व्यापक विशेषज्ञता और भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग की गहन समझ है।" उन्होंने 'विक्रम पावाह' को धन्यवाद देते हुए कहा, "हम बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की रणनीतिक वृद्धि में पावाह के अपार योगदान और कंपनी के हालिया विकास में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।"

बरार भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव लेकर आए हैं, उन्होंने कई वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर कार्य किया है। हाल ही में उन्होंने किआ इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। कंपनी ने कहा कि पावाह 2017 से बीएमडब्ल्यू ग्रुप के साथ हैं और उन्होंने भारत (2017 - 2018 और 2020 - 2025) के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया (2018 - 2020) में कंपनी के संचालन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।

ऑटोमेकर ने कहा, "हाल के वर्षों में, पावाह ने नए अवसरों और लक्षित समूहों के माध्यम से बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, डिजिटलीकरण, रिटेल एक्सपीरियंस और कस्टमर सेंट्रिसिटी को अगले स्तर पर ले जाने के साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया को आगे बढ़ाया।"

बीएमडब्ल्यू, मिनी और मोटरराड के साथ, बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के प्रीमियम क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है।  बीएमडब्ल्यू इंडिया बीएमडब्ल्यू ग्रुप की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है और इसका मुख्यालय गुरुग्राम (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में है।

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 2007 में परिचालन शुरू किया था। जनवरी 2012 में लॉन्च होने के बाद से मिनी ने भारत में प्रीमियम स्मॉल कार ब्रांड के रूप में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया है।

 

Tags: Commercial , BMW Group , BMW Group India , BMW Group India President , BMW Group India CEO , Hardeep Singh Brar , Hardeep Singh Brar BMW

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD