Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नीदरलैंड्स पर 16 रन की जीत से श्रीलंका सुपर 12 में

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, Kusal Mendis, Sri Lanka Vs Netherlands
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जिलॉन्ग , 20 Oct 2022

Last updated on: Oct 20, 2022, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस की 44 गेंदों पर 79 रन की विस्फोटक पारी से श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को अपने आखिरी क्वालीफाइंग ग्रुप ए मुकाबले में गुरूवार को 16 रन से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में जगह बना ली। श्रीलंका के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था जिसमें उसने बेहतर प्रदर्शन किया। 

श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाने के बाद नीदरलैंड्स को नौ विकेट पर 146 रन पर रोक दिया। श्रीलंका की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही और वह ग्रुप तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।श्रीलंका के खाते में चार अंक हैं। नीदरलैंड्स के भी चार अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है लेकिन सुपर 12 की उम्मीदों के लिए उसे नामीबिया और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मैच के परिणाम का इन्तजार करना होगा। 

44 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 79 रन बनाने वाले कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। चरिथ असलंका ने 30 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। भानुका राजापक्षा ने 13 गेंदों में 19 रन बनाये। नीदरलैंड्स की तरफ से ओपनर मैक्स ओडाउड ने 53 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाये लेकिन अपनी टीम को जीत की मंजिल पर नहीं पहुंचा पाए। कप्तान स्कॉट एडवर्डस ने 15 गेंदों में 21 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से वनिंदु हसरंगा ने 28 रन पर तीन विकेट और महीश थीक्षना ने 32 रन पर दो विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , Kusal Mendis , Sri Lanka Vs Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD