Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा आदमपुर (जालंधर), पठानकोट, साहनेवाल और बठिंडा हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानें फिर शुरू करने की माँग

प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन ने भारत सरकार की तरफ से करवाई मीटिंग के दौरान मुद्दे उठाये

Punjab Admin, Rahul Bhandari, Pathankot, Sahnewal and Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Oct 2022

Last updated on: Oct 17, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज भारत सरकार को आदमपुर ( जालंधर), पठानकोट, साहनेवाल और बठिंडा हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानें फिर शुरू करने की अपील की।प्रमुख सचिव, नागरिक उड्डयन श्री राहुल भंडारी ने आज यहाँ उड़ान, कृषि उड़ान, विमानन सुरक्षा, हवाई अड्डों, ग्रीनफील्ड एयरपोर्टस, हैलीपोर्ट और वाटर ऐरोड्रोमज़ के विकास के बारे राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आयोजित एक इंटरऐकटिव सैशन में हिस्सा लिया। 

उन्होंने इस मामले की ज़ोरदार ढंग से पैरवी करते हुये कहा कि यह हवाई अड्डे भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क सेवा का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान इन हवाई अड्डों से सेवाएं बंद कर दी गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि इससे क्षेत्र में हवाई संपर्क को बड़ा झटका लगा है, जिससे यात्रियों को बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि भारत सरकार को इन हवाई अड्डों से तुरंत उड़ानें शुरू करनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि यह उड़ानें फिर शुरू होने से देश भर में सीधा हवाई संपर्क यकीनी बनाने के साथ-साथ लोगों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत होगी। श्री राहुल भंडारी ने कहा कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

एक अन्य मुद्दा उभारते हुये प्रमुख सचिव ने भारत सरकार को हलवारा हवाई अड्डे पर सिवल टर्मिनल के निर्माण के काम में तेज़ी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से इसके लिए ज़मीन पहले ही दी जा चुकी है और 46 करोड़ रुपए की लागत के साथ मुकम्मल होने वाले इस प्रोजैक्ट पर काम शुरू हो चुका है। श्री राहुल भंडारी ने कहा कि इसको जल्द मुकम्मल करने के लिए काम में तेज़ी लाना समय की मुख्य ज़रूरत है।

एक अन्य मुद्दे संबंधी बात करते हुये प्रमुख सचिव ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ का टर्मिनल ज़िला एस. ए. एस. नगर, मोहाली में पड़ती ज़मीन पर बनाया गया है, परन्तु बदकिसमती से हवाई अड्डे के नाम से मोहाली का नाम गायब है। उन्होंने भारत सरकार को अवगत करवाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही इस हवाई अड्डे के नाम में मोहाली शहर का नाम शामिल न करने के लिए रोष प्रकट कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि इस जायज माँग की तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे पंजाबियों की लम्बे समय से चली आ रही माँग पूरी हो जायेगी।प्रमुख सचिव ने इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी माँग की। उन्होंने कहा कि इस विश्व स्तरीय हवाई अड्डे की छवि संवारने के लिए पहले ही 450 करोड़ रुपए से अधिक का ख़र्च किया जा चुका है। श्री राहुल भंडारी ने कहा कि और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से विदेशों में रहते पंजाबी भाईचारे को अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहने में और मदद मिलेगी और पंजाब के साथ-साथ जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और अन्य राज्यों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

Tags: Punjab Admin , Rahul Bhandari , Pathankot , Sahnewal and Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD