Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में सात की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Hadsa, Hadsa India, Uttrakhand, Rudraprayag, Helicopter Crash, Kedarnath, Kedarnath Hepicopter Crash
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रुद्रप्रयाग , 18 Oct 2022

Last updated on: Oct 18, 2022, 00:00 IST

मंगलवार को दोपहर 12 बजे केदारनाथ के पास बांसबाड़ा से ऊपर गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सभी यात्री दक्षिण भारत के बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, जो केदारनाथ से वापस लौट रहे थे। इस हादसे में सभी की मौत हो गई है। मरने वालों में चार पुरुष (पायलट सहित) और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दुर्घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। आर्यन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था, केदारनाथ से दो किमी पहले ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जिस रास्ते पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता था। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने इस हादसे पर बयान देते हुए कहा है कि, इस दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है। ये घटना सुबह करीब 11:40 पर हुई। हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। जांच के बाद ही इस दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा। डीएम की ओर से मजिस्ट्रियल जांच गठित की गई है।

हेलीकॉप्टर क्रैश में मरने वाले यात्रियों के नाम

1 - कार्तिक बोराद

2 - पूर्वा रम्या

3 - उवीं

4 - सुजाता

5 - प्रेम कुमार

6 - काला

7- अनिल सिंह (पायलट)

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Uttrakhand , Rudraprayag , Helicopter Crash , Kedarnath , Kedarnath Hepicopter Crash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD