Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वनडे टीम के कप्तान बने पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर पर कप्तानी प्रतिबंध जारी रहेगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Pat Cummins, One day International, ODI, ODI Captain Pat Cummins
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 18 Oct 2022

Last updated on: Oct 18, 2022, 00:00 IST

पिछले महीने आरोन फिंच के कप्तानी छोड़ने के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम का नेतृत्व संभालने की जि़म्मेदारी दी गई है। हालांकि यह भी तय है कि अपने कार्यभार को प्रबंधित करने के लिए कमिंस सभी वनडे नहीं खेल पाएंगे और इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में उन खिलाड़ियों की एक लंबी फेहरिस्त है, जिन्हें कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी सौंपी जा सकती है। 

हालांकि ओपनर डेविड वार्नर पर लगा कप्तानी प्रतिबंध अभी जारी रहेगा। कमिंस ने मंगलवार को कहा, "मैंने फिंची (फिंच) के नेतृत्व में खेलने का भरपूर आनंद लिया है और उनके नेतृत्व से काफी कुछ सीखा है। फिंच की जगह को भरना कहीं से भी आसान नहीं है। हालांकि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक ऐसी वनडे टीम है जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ी हैं।"

फिंच की जगह लेने के लिए कई उम्मीदवार थे, जिसमें मौजूदा उप-कप्तान एलेक्स कैरी भी शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे कप्तान के रूप में कदम रखा था। उस व़क्त फिंच चोटिल थे। ऐसी भी चर्चा थी कि डेविड वॉर्नर इस भूमिका में वापस आ सकते हैं यदि उनके नेतृत्व प्रतिबंध को हटा दिया जाता है। 

इसके अलावा इस रेस में मिचेल मार्श भी थे। फिंच की सेवानिवृत्ति और सीमित-ओवर टीमों की वर्तमान संरचना का मतलब था कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) उन खिलाड़ियों के विकल्पों की संख्या में सीमित था जो सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में कप्तानी कर सकते थे। सीए तीन के बजाय सिर्फ़ दो राष्ट्रीय कप्तान रखना चाहता था। 

परिणामस्वरूप कमिंस को टेस्ट और वनडे दोनों में एक कप्तान बनाने का विकल्प चुना गया, जबकि फिंच टी20 टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। कमिंस को हाल के दिनों में नियमित रूप से वनडे टीम से आराम दिया गया था, जिसमें पिछली दो श्रृंखलाएं शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलिया ने अगस्त और सितंबर में जि़म्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थीं। 

कमिंस ने इस संदर्भ में कहा, "सिर्फ़ इसलिए कि आप कप्तान हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हर एक वनडे खेलना है। हमें अभी भी अगले विश्व कप से पहले संभावित रूप से 15 टेस्ट मैच मिले हैं। हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं।"एक संभावना बनी हुई है कि वॉर्नर भविष्य में जरूरत पड़ने पर कमिंस की जगह पर कप्तानी कर सकते हैं। सीए बोर्ड द्वारा उनकी आचार संहिता में बदलाव का प्रस्ताव देने के बाद उनके नेतृत्व प्रतिबंध को पलटने की संभावना अधिक हो सकती है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Pat Cummins , One day International , ODI , ODI Captain Pat Cummins

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD