Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 230 की स्पीड से दौड़ी बीएमडब्ल्यू, 4 की मौत

Crime News, Crime News India, Lucknow, Uttar Pradesh, Lucknow News, Lucknow BMW News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Oct 2022

Last updated on: Oct 17, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में चार दोस्त सवार थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फेसबुक लाइव वीडियो में एक दोस्त को यह कहते हुए सुना जा सकता है, चारों मरेंगे (हम चारों मर जाएंगे) बताया जा रहा है कि रोहतास के एक निजी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ आनंद प्रकाश बीएमडब्ल्यू कार चला रहे थे। 

वह 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचाना चाहते थे, इसके लिए उनके दोस्त उनका जोश बढ़ाने का काम कर रहे थे। बीएमडब्ल्यू 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। ऐसे में ड्राइवर सीट पर बैठे शख्स ने कार से नियंत्रण खो दिया, जो एक सामने सा आ रहे एक कंटेनर से जा टकराई। 

इस हादसे में कार के चिथड़े उड़ गए। वहीं चार दोस्तों- एक डॉक्टर, एक इंजीनियर, एक रियल एस्टेट मालिक और एक व्यवसायी के शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर गिर गए। चारों शुक्रवार को सुल्तानपुर से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। सुल्तानपुर के एसपी सोमेन बरमा ने कहा कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार कंटेनर चालक का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई है। 

अधिकारी ने कहा, फोरेंसिक स्टेट लैबोरेट्री की सहायता से बीएमडब्ल्यू और कंटेनर ट्रक का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। आनंद प्रकाश के रिश्तेदार ए.के. सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनके भतीजे ने दिल्ली के एक निजी शिक्षण संस्थान के मालिक से बीएमडब्ल्यू खरीदी थी। 

राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, प्राधिकरण ने कहा है कि वह सड़क सुरक्षा कार्यों के पूरा होने से पहले परियोजनाओं के लिए अनंतिम प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों को 'उत्तरदायी' ठहराएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। हाल ही में एक सर्कुलर में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा है कि अनंतिम पूर्णता प्रमाण पत्र का प्रावधान निर्दिष्ट करता है कि एक सड़क को संचालन के लिए अनुमति दी जा सकती है जिसमें छोटे काम इस शर्त के साथ किए जा सकते हैं कि इन्हें 30 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Lucknow , Uttar Pradesh , Lucknow News , Lucknow BMW News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD