Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

टी20 विश्व कप का बिगुल बजा, एक साथ आये 16 कप्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, ICC T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2022, Melbourne
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 15 Oct 2022

Last updated on: Oct 15, 2022, 00:00 IST

टी 20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 16 टीमों के कप्तानों के पारम्परिक 'कप्तानों के दिन' एक साथ आने के साथ विश्व कप का बिगुल बज चुका है। दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें लगभग एक महीने तक होने वाले क्रिकेट एक्शन पर लगी रहेंगी। 

प्रतियोगिता के पहले दिन श्रीलंका का मुकाबला पहले राउंड के ग्रुप ए में नामीबिया से और संयुक्त अरब अमीरात का मुकाबला हॉलैंड से होगा। टूर्नामेंट में 28 दिनों में 45 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 13 नवम्बर को मेलबोर्न में होगा जहां चैंपियन का फैसला होगा।2014 में ट्रॉफी जीतने वाला श्रीलंका हाल में यूएई में एशिया कप की अपनी सफलता से उत्साहित होगा। 

टीम की नजरें सुपर 12 में जगह बनाने पर लगी होंगी ताकि वह फिर विश्व खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सके। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम विश्वास से भरे हुए हैं। यहां मौसम अच्छा है। 

हमारा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर केंद्रित है। टी20 में यह दिन विशेष पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि बेहतर टीम जीत हासिल करेगी।"रविवार को श्रीलंका के प्रतिद्वंद्वी नामीबिया ने पिछले साल अपने पदार्पण में विश्व कप के सुपर 12 में जगह बनाकर अपना प्रभाव छोड़ा था। 

इस बार भी वे कुछ वैसा ही असर छोड़ना चाहेंगे। आरोन फिंच की कप्तानी वाली मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पिछली खिताबी सफलता को दोहराने के लिए बेताब होगी। उसका सुपर 12 में पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , ICC T20 World Cup , ICC T20 World Cup 2022 , Melbourne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD