Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बांग्लादेश की विश्व कप टीम में शामिल होंगे सौम्य सरकार और शरीफुल इस्लाम

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Soumya Sarkar, Shoriful Islam, Bangladesh Squad, Bangladesh Squad For T20 World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 15 Oct 2022

Last updated on: Oct 15, 2022, 00:00 IST

बांग्लादेश ने मोहम्मद सैफुद्दीन और शब्बीर रहमान की जगह सौम्य सरकार और शरीफुल इस्लाम को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है। ये चारों खिलाड़ी न्यूजीलैंड में हुई त्रिकोणीय टी20 सीरीज का हिस्सा थे, जिसमें पाकिस्तान तीसरी टीम थी। सौम्य और शरीफुल ने इन दोनों के मुकाबले इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

अब सैफुद्दीन और शब्बीर न्यूजीलैंड से वापस घर लौटेंगे। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपने चारों मैच हार गया था। हालांकि बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार श्रीधरन श्रीराम का कहना है कि टीम इस हार से विचलित नहीं है और विश्व कप को लेकर सकारात्मक है। सौम्य ने दो पारियों में 23 और चार रन बनाए थे, लेकिन ये श्रीराम, टीम निदेशक खालेद महमूद और कप्तान शाकिब अल हसन को प्रभावित करने के लिए काफी था। 

इससे पहले पिछले टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद सौम्य को टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने पिछले बीपीएल सीजन में 110 के स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने सैफुद्दीन के रूप में एक तेज गेंदबाजी हरफनमौला को भी बाहर किया है, जिन्होंने एशिया कप से ही निराश किया है। 

अब शरीफुल, मुस्तफिजुर रहमान के साथ बांग्लादेश के मुख्य तेज गेंदबाज रहेंगे। बांग्लादेश को 17 अक्तूबर को अफगानिस्तान और 19 अक्तूबर को दक्षिण अफ्ऱीका से अभ्यास मैचों में भिड़ना है। विश्व कप में उनका पहला पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Soumya Sarkar , Shoriful Islam , Bangladesh Squad , Bangladesh Squad For T20 World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD