Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुम्बई हवाई अड्डे पर अपने लापता किट बैग्स ढूंढने के लिए शार्दुल ठाकुर ने लिया ट्विटर का सहारा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shardul Thakur, Harbhajan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

भारी किट बैग्स के साथ हवाई यात्रा करना खिलाड़ियों के लिए महंगा साबित होता है। भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हवाई अड्डे पर इस तरह की परेशानी में फंसने वाले ताजा क्रिकेटर हैं। मुम्बई हवाई अड्डे पर लगेज बेल्ट पर उन्हें अपने किट बैग्स नहीं मिले और उनकी मदद करने के लिए वहां कोई भी मौजूद नहीं था। 

नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के बाद मुम्बई लौटने पर ठाकुर संकट में दिखाई दिए। उन्हें लगेज बेल्ट पर अपना किट बैग्स नहीं मिला और उनकी मदद करने के लिए एयरलाइन की तरफ से वहां कोई स्टाफ भी मौजूद नहीं था। 

मुम्बई के आलराउंडर ने मदद के लिए ट्विटर का सहारा लिया और उनकी मदद के लिए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह आगे आये। ठाकुर ने मुम्बई हवाई अड्डे टर्मिनल 2 से बुधवार रात को ट्वीट किया,"एयर इंडिया क्या आप किसी को मेरी मदद के लिए भेज सकते हैं।

यह पहली बार नहीं है कि मेरे किट बैग्स नहीं पहुंचे हैं और जगह पर कोई स्टाफ भी मौजूद नहीं है।"हरभजन सिंह ने उनके ट्वीट का तुरंत जवाब दिया। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा,"हम सुनिश्चित करेंगे कि आपका बैग आपको मिल जाए और हमारा स्टाफ आपकी मदद करने के लिए आएगा.. असुविधा के लिए खेद है। 

(पूर्व एयर इंडिया कर्मी भज्जी) शार्दुल ठाकुर को अन्य एयर लाइन के स्टाफ की मदद से अपने किट बैग्स मिल गए। तेज गेंदबाज ने फिर लिखा, "हरभजन सिंह भज्जी पा लव यू टू (दिल का इमोजी) मुझे स्पाइस जेट के स्टाफ से मदद मिल गयी।"

शार्दुल ठाकुर उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। वह तीनों वनडे में खेले थे और उनके 2-35, 1-36, तथा 0-8 के आंकड़े रहे थे। मुम्बई के तेज गेंदबाज अब टी20 विश्व कप के लिए भारतीय वैकल्पिक खिलाड़ियों में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shardul Thakur , Harbhajan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD