Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

थाईलैंड को 74 रनों से रौंद कर भारत फाइनल में

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Asia Cup, Shafali Verma, Deepti Sharma, Thailand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलहट , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

युवा ओपनर शेफाली वर्मा (42 रन और नौ रन पर एक विकेट) के हरफनमौला खेल और दीप्ति शर्मा (सात रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ने थाईलैंड को गुरूवार को 74 रनों से रौंद कर महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

भारत ने पहले सेमीफाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाये और फिर थाईलैंड को नौ विकेट पर 74 रन पर रोककर एकतरफा जीत हासिल की। शेफाली को 28 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

पहली बार एशिया कप का सेमीफाइनल खेल रही थाईलैंड की टीम इस मैच में वह करिश्मा नहीं दोहरा पायी जो उसने लीग मैच में पाकिस्तान को हराने के दौरान किया था। थाईलैंड की तरफ से कप्तान नारूएमॉल चाईवाई और नत्ताया बूचाथम ने सर्वाधिक 21-21 रन बनाये लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सकी। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में मात्र सात रन देकर तीन विकेट झटके जबकि राजेश्वरी गायकवाड को 10 रन पर दो विकेट मिले। रेणुका सिंह, स्नेह राणा और शेफाली वर्मा को एक-एक विकेट मिला। भारत की पारी में शेफाली के 42 रनों के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 36, जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 26 गेंदों में 27 रन, पूजा वस्त्रकर ने 13 गेंदों में नाबाद 17 रन और ओपनर स्मृति मंधाना ने 14 गेंदों में 13 रन बनाये। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, "हमने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उन्होंने गेंद से बहुत मेहनत की। हमने अच्छे साझेदारियां निभाईं। मेरे लिए वापसी करते हुए रन बनाना जरूरी था। कई अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छा किया। दीप्ति बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहीं हैं। यह एक अच्छा संकेत है। हमारा आत्म-विश्वास काफी ऊंचा है। हम इस मैच से काफी विश्वास लेंगे।"प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा ने कहा, "यह अच्छा विकेट था। जेमी ने भी अच्छा किया। मेरे गेम में मैं थोड़ा आश्वस्त हूं लेकिन मुझे और अच्छा करना है और टीम के लिए निरंतर योगदान देना है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Asia Cup , Shafali Verma , Deepti Sharma , Thailand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD