Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

टी20 विश्व कप : भारतीय टीम रॉटनेस्ट द्वीप पर बिताए कुछ यादगार पल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Indian Team, Indian Cricket Team, Rottnest Island
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

टी20 विश्व कप में कठिन मुकाबलों में उतरने से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पर्थ में पर्यटन ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित रॉटनेस्ट द्वीप पर मजे करते नजर आए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर की चोटों को लेकर टीम पहले से ही कुछ गंभीर मुद्दों का सामना कर रही है, इसलिए ब्रेक से टीम को आराम करने और परिस्थितियों के अनुकूल होने में मदद मिलेगी। 

टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों से विराम लेते हुए, टीम ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रॉटनेस्ट द्वीप पर जाने और कुछ यादगार पल बिताने का निर्णय लिया। द मेन इन ब्लू ने कुछ तस्वीरें जारी करके प्रशंसकों को इसकी एक झलक दिखाई। 

टीम ने लॉन बॉल्स के साथ वॉलीबॉल का भी खेल का आनंद उठाया। भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से करेगा, जो टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक है।

दोनों टीमें हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप में भिड़ी हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और पर्थ में पहले से ही उनका प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Indian Team , Indian Cricket Team , Rottnest Island

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD