Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप दल में प्रिटोरियस की जगह लेंगे मार्को यानसन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Marco Jansen, Dwaine Pretorius
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहानसबर्ग , 12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

चोटिल ड्वेन प्रिटोरियस की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन को टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है। यानसन पहले रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में चुने गए थे और अब तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स उनकी जगह लेंगे। 

भारत के विरुद्ध तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान प्रिटोरियस के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्ऱैक्च र हुआ था। 22 वर्षीय यानसन ने वनडे सीरीज में प्रिटोरियस की जगह ली थी और अब विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। 

यानसन ने इस साल जून में भारत के विरुद्ध टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने पहले विकेट के लिए उन्होंने श्रेयस अय्यर को पगबाधा किया था। यह उनके करियर का इकलौता टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच है। 

इसके अलावा वह सात टेस्ट और तीन वनडे खेल चुके हैं। विश्व कप में यानसन के अलावा वेन पार्नेल, अनरिख नॉर्खिये, कगिसो रबाडा और लुंगिसानी एनगिडी तेज गेंदबाजी का भार संभालेंगे। पहले चरण से क्वालीफाई करने वाली एक टीम के विरुद्ध 24 अक्तूबर को दक्षिण अफ्ऱीका अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत करेगा। 

विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, लुंगिसानी एनगिडी, अनरिख नॉर्खिये, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, राइली रुसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स

रिजर्व खिलाड़ी : ब्योर्न फोर्टेन, लिजाड विलियम्स, एंडिले फेहुक्वायो

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Marco Jansen , Dwaine Pretorius

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD