Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अंकिता लोखंडे 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ankita Lokhande, Randeep Hooda, Swatantra Veer Savarkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

टेलीविजन धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म फ्रीडम फाइटर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है। 

इस फिल्म में अंकिता और रणदीप के अलावा अमित सियाल भी अहम भूमिका में हैं। टीवी उद्योग में अपनी जगह बनाने के बाद, अंकिता ने टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' और कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में प्रवेश किया। 

अंकिता कहती हैं, "मुझे ऐसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण किरदार निभाना पसंद है जो न केवल कहानी को आगे ले जाते हैं बल्कि दर्शकों पर प्रभाव भी छोड़ते हैं। 'स्वतंत्र वीर सावरकर' एक ऐसी प्रेरक कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है और मैं इससे जुड़कर खुश हूं।"

'मानसून वेडिंग' से डेब्यू करने वाले रणदीप को 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर', 'रंग रसिया', 'जिस्म 2' जैसी फिल्मों से खूब लोकप्रियता मिली।'स्वतंत्र वीर सावरकर' के साथ, वह एक निर्देशक के रूप में शुरूआत कर रहे हैं और फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगे।

इस फिल्म की खास बात यह है कि, 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की संकल्पना संदीप सिंह ने की है, और इसे उत्कर्ष नैथानी और रणदीप हुड्डा ने लिखा है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्च र्स और लीजेंड स्टूडियो, निर्माता आनंद पंडित, संदीप सिंह और सैम खान ने किया है। यह 26 मई, 2023 को रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ankita Lokhande , Randeep Hooda , Swatantra Veer Savarkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD