Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 48 रन से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, New Zealand vs Bangladesh, Glenn Phillips
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

डेवोन कॉन्वे (64) और ग्लेन फिलिप्स (60) के शानदार अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को बुधवार को 48 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद बांग्लादेश को 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन पर रोक लिया। 

फिलिप्स को 24 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों से सजी 60 रन की विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। न्यूजीलैंड चार मैचों में तीसरी जीत और छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूती से विराजमान है। 

दूसरी तरफ बांग्लादेश को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान शाकिब अल हसन ने 44 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से कोई सहयोग नहीं मिला। 

शाकिब सातवें बल्लेबाज के रूप में 153 के स्कोर पर 19वें ओवर में आउट हुए। इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी में कॉन्वे ने 40 गेंदों पर 64 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। लेकिन कीवी टीम को पारी को फिलिप्स के पांच छक्कों ने गति दी जिससे टीम 208 के स्कोर तक पहुंच सकी जो बांग्लादेश के लिए बड़ा स्कोर साबित हुआ।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , New Zealand vs Bangladesh , Glenn Phillips

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD