Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सेवा केन्द्रों में सेवाएं लेने के लिए अब नागरिकों को फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं : गुरमीत सिंह मीत हेयर

राज्य सरकार ने सेवा केन्द्रों में निजी तौर पर फॉर्म भरने और जमा करवाने के अमल को बंद किया

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

नागरिकों को निर्विघ्न और परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने की दिशा में और सुधार लाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार ने आज सेवा केन्द्रों में निजी तौर पर आवेदन फॉर्म भरने और जमा करवाने के अमल को बंद करके एक अहम फ़ैसला लिया गया।आज प्रशासनिक सुधारों संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स, एस.ए.एस. नगर में स्थित सेवा केंद्र का औचक दौरा किया और सेवा केंद्र के कामकाज का जायज़ा लिया और नागरिकों के साथ बातचीत करके उनको पेश समस्याओं संबंधी जाना।  

प्रशासनिक मंत्री ने सर्विस ऑपरेटर (मैसर्ज डी.एस.एस.पी.एल.) को सेवाएं प्रदान करने की गुणवत्ता में विस्तार करने और यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि हरेक नागरिक को पहल के आधार पर मुश्किल रहित सेवाएं प्रदान की जाएँ। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने फेज-1 में 6 सेवाएं शुरू करके फॉर्म रहित सेवाओं के नाम के साथ एक नए संकल्प की भी शुरुआत की।  

 नयी पहल के बारे में और जानकारी देते हुए मीत हेयर ने कहा कि इस सुधार में अब फिजिकल तौर पर फॉर्म भरे बिना नागरिक अलग-अलग सेवाओं जैसे कि आमदन सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र का सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट में नाम जोडऩा, आमदन और संपत्ति सर्टिफिकेट, सामान्य जाति सर्टिफिकेट और सीनियर सिटिजन पहचान पत्र आदि प्राप्त कर सकते हैं।  

इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को सेवा केंद्र में सिफऱ् पहचान के असली सबूत और पते के सबूत (पंजाब सरकार द्वारा पहले ही नोटीफायी किया गया है) समेत सेवा सम्बन्धित विशेष दस्तावेज़ जैसे स्व-घोषणा फॉर्म लेकर सेवा केंद्र में जाना होगा।  

 नागरिकों के दस्तावेज़ों के आधार पर सेवा केंद्र संचालक ऑनलाइन फॉर्म भरकर और सिस्टम के द्वारा तैयार किये गए फॉर्म पर नागरिक के दस्तखत लेकर सेवा के लिए आवेदन करेगा।  

 उपरोक्त सुधार के अंतर्गत सेवाओं का लाभ लेने के लिए 4 पड़ावों (जैसे फॉर्म लेने, फॉर्म भरने, दस्तावेज़ फोटो कॉपी अटैचमैंट और फॉर्म की जांच) को हटा दिया जायेगा, जिससे संख्या 7 पड़ावों से 3 पड़ाव हो जायेगी। अगली विशेषताओं के अंतर्गत फॉर्म रहित सेवाओं के रूप में और सेवाएं शामिल की जाएंगी।

फॉर्म रहित सेवाओं की शुरुआत और मोबाइल फ़ोन पर डिजिटल तौर पर दस्तखत किये सर्टीफिकेटों की स्वीकृति के साथ, आवेदन फॉर्म भरने या फाइल बनाने के लिए लगने वाले समय के साथ-साथ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए नागरिकों को कम चक्कर लगाने पड़ेंगे। कैबिनेट मंत्री ने उन नागरिकों के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने अपने मोबाइल फोनों/एस.एम.एस. के द्वारा सर्टिफिकेट प्राप्त किये। 

हाल ही में प्रशासनिक सुधार मंत्री द्वारा होलोग्राम और भौतिक हस्ताक्षरों को हटाने संबंधी ऐलान किया गया था, जिस सम्बन्धी प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसको राज्य भर में लागू कर दिया गया है। नागरिकों ने मोबाइल फोनों पर सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर अपनी तसल्ली और ख़ुशी अभिव्यक्त की।

इस मौके पर अन्यों के अलावा प्रशासनिक सुधार विभाग के डायरैक्टर, गिरिश दयालन, डिप्टी कमिश्नर अमित तलवाड़, ए.डी.सी. अमनिन्दर कौर बराड़, एस.डी.एम. मोहाली सरबजीत कौर, कुलदीप सिंह, दिलजीत सिंह और अमनदीप सिंह मौजूद थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD