Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुलदीप यादव का कहर, भारत ने दक्षिण अफ्रीका से जीती वनडे सीरीज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kuldeep Yadav, South Africa Vs India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को निर्णायक मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका के 99 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 105 बनाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। 

टीम की ओर से शुभमन गिल (49) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्योर्न फोर्टुइन और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय सलामी बल्लेबाज कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरूआत की, जिसमें कई शानदार शॉट लगाए। 

लेकिन कप्तान धवन (8) बदकिस्मत रहे और रन आउट हो गए। इस प्रकार भारत को पहला झटका 42 रन पर लगा। तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन (10) भी बिना कमाल किए फोर्टुइन के शिकार बन गए। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद गिल ने इस दौरान कई बाउंड्रियां लगाई। 

वहीं, चौथे नंबर पर आए श्रेयस अय्यर ने भी अपने हाथ खोलते हुए फोर्टुइन को लगातार दो चौके लगाए, जिससे भारत का स्कोर 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 74 रन हो गया। अभी भी भारत को जीतने के लिए महज 26 रनों की जरूरत थी। 

गिल (आठ चौके की मदद से 57 गेंदों में 49 रन) भारत को जीत के करीब लाकर आउट हो गए। इसके बाद, श्रेयस ने मार्को जेनसन की गेंद पर छक्का मारकर 19.1 ओवर में ही भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई।

इसी के साथ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। श्रेयस तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 23 गेंदों में 28 रन और संजू सैमसन दो रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरी तरह से अनियंत्रित नजर आई, क्योंकि पावरप्ले में ही सिर्फ 26 रन पर उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। 

इस दौरान, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (6), जेनमैन मलान (15) और रीजा हेंड्रिक्स (3) जल्द ही आउट होकर चलते बने। इसके बाद, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभालने का काम किया।

इसके बाद, अफ्रीकी टीम पूरी तरह से बिखरती नजर आई, क्योंकि 16वें ओवर में शाहबाज ने मार्करम (9) को आउट करने के बाद, जल्द ही उनके पीछे कप्तान डेविड मिलर (7), क्लासेन (34), एंडिले फेहलुकवायो (5) पवेलियन लौट गए। 

इस बीच, 25वें ओवर में कुलदीप ने ब्योर्न फोर्टुइन (1) और एनरिक नॉर्टजे (0) को लगातार गेंदों पर अपना शिकार बनाया, जिससे प्रोटियाज 94 रनों पर अपना नौ विकेट गंवा दिए। अफ्रीका को आखिरी झटका भी कुलदीप ने मार्को जेनसन (14) को आउट करके दिया, जिससे प्रोटियाज 27.1 ओवर में 99 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव (4/18), वाशिंगटन सुंदर (2/15), शाहबाज अहमद (2/32) और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kuldeep Yadav , South Africa Vs India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD