Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 240 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 09 Oct 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 240 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने थुनाग में मिनी सचिवालय भवन का लोकार्पण के बाद कहा कि सराज क्षेत्र के इस अभूतपूर्व विकास का श्रेय क्षेत्र के लोगों को जाता है, जिन्होंने उन्हें भरपूर समर्थन और सहयोग प्रदान किया है। 

उन्होंने कहा कि आज 240 करोड़ रुपये की 59 विकास परियोजनाओं को सराज के लोगों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि थुनाग में 29.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन क्षेत्र की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है और इससे क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित कार्यालय एवं सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि सराज और बालीचौकी ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन के लिए 121 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी जलापूर्ति योजना 19 से अधिक पंचायतों को पेयजल सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से राज्य सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह किया, ताकि विकास की तेज गति बरकरार रहे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पीएचसी छतरी को सीएचसी में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की। 

मुख्यमंत्री ने सराज और बाली चौकी खंड की 19 ग्राम पंचायतों के लिए 121 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत छतरी, बड़योगी, काकराधार और बंग रैल चौक की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के 16.29 करोड़ रुपये के संवर्द्धन, ग्राम पंचायत बगड़ाथाच, झरेड़, गट्टू एवं छतरी के अंतर्गत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के 18.96 करोड़ रुपये के संवर्द्धन, 2.13 करोड़ रुपये की लिफ्ट सिंचाई योजना पखरैर, थुनाग अस्पताल भवन और लगभग 29.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय थुनाग के भवन का लोकार्पण किया। 

उन्होंने जंजैहली में 1.08 करोड़ रुपये की ट्राउट-पालन इकाई, खंड विकास अधिकारी कार्यालय सराज में 35 लाख रुपये के पंचायत समिति सम्मेलन कक्ष, रैनगलू में 1.29 करोड़ रुपये के वन विश्राम गृह, पुलिस चौकी बगस्याड़, थुनाग में 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केओली का उद्घाटन किया। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के कई अन्य विकास कार्यों तथा सरकारी भवनों के उदघाटन एवं शिलान्यास भी किए।  

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण करने के लिए अभियंता राजेश सुमन, अभियंता भरत कपूर, अभियंता बलवीर सिंह और मुख्य वास्तुकार नंद लाल चंदेल को भी सम्मानित किया।ग्राम पंचायत थुनाग के प्रधान धनेश्वर सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त दिया।इस अवसर पर राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीताम्बर, जिला परिषद सदस्य खेम दासी, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD