Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की अब तक दे चुके हैं 2423 शिकायतें

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2024

Last updated on: Apr 24, 2024, 00:00 IST

लोकसभा आम चुनाव- 2024 में सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से नागरिकों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। ज्यों ही उन्हें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिलती है, त्यों ही वे चुनाव आयोग को अपनी शिकायतें भेजते हैं।इन शिकायतों का 100 मिनट के अंदर समाधान किया जाता है। नागरिकों की सजगता का ही परिणाम है कि हरियाणा में अब तक 2423 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें सर्वाधिक 502 शिकायतें सिरसा से मिली हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आमजन “सी-विजिल” मोबाइल एप के माध्यम से सिस्टम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नागरिक चुनावों को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ करवाने में आयोग के साथ एक चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने जिलावार विवरण देते हुए बताया कि जिला अंबाला से 455, भिवानी से 64, फरीदाबाद से 264, फतेहाबाद से 71, गुड़गांव से 140, हिसार से 164, झज्जर से 30, जींद से 50, कैथल से 54, करनाल से 22, कुरुक्षेत्र से 54, महेंद्रगढ़ से 6, मेवात से 44, पलवल से 69, पंचकूला से 108, पानीपत से 13, रेवाड़ी से 28, रोहतक से 89, सोनीपत से 134 तथा यमुनानगर से 62 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कुल शिकायतों में से 2079 शिकायतों को रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सही पाया गया और इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि चुनावों को निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी बनाने में नागरिक अपना सहयोग करें। इस सी-विजिल एप को गूगल प्ले स्टोर से एंड्राइड फोन तथा एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड करके इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। 

वह फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड हो जाएगी। शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फलाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलेंस टीमों की लाइव जानकारी रहती है और सी-विजिल एप पर जिस स्थान से शिकायत प्राप्त होती है तो निकट टीमें तुरंत वहां पहुंचेंगी।

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD