Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला

 

सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ

विरासत टैक्स वाले बयान को लेकर सैम पित्रोदा पर भड़के तरुण चुघ

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 24 Apr 2024

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है. उन्होंने कहा कि जैसी आशंका जताई जा रही थी कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र  बनाने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस प्रदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पाण्डे मिश्रा, सुमित भसीन, योगिता सिंह, सहित मोर्चा के पदाधिकरी, कार्यकर्ता मौजूद रहें।

चुघ ने कहा, 'जब मोदीजी ने ये मुद्दा उठाया तो पूरी कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बैकफुट पर आ गए। चुग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र से इस बात को वापस ले और देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे सैम पित्रोदा के बयान को देश की जनता गंभीरता से ले।'   भाजपा महामंत्री चुघ ने कहा, 'आज सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का मकसद स्पष्ट कर दिया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में आर्थिक सर्वेक्षण' का जिक्र, दरअसल किस ओर इशारा करता है।क्या हमारे देश में घर परिवार में विरासत में संकट के समय को ध्यान में रखकर जमा की हुई पूंजी पर कांग्रेस की नजर है, क्या वे 55 प्रतिशत पूंजी जबरन सरकार के खजाने में डालने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह देश की बेटियों की जमा पूंजी पर कांग्रेस पार्टी का काली और क्रूर नजर डालना दुस्साहस नहीं है? 

पूर्व प्रधान मंत्री और कांग्रेस नेता  मनमोहन सिंह का पुराना बयान जो कांग्रेस की विरासत है - कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमो और अल्पसंख्यकों  का है । चुघ ने कांग्रेस  मुख्यालय 10, अकबर रोड के बाहर प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित  करते हुए कहा कि  कांग्रेस पार्टी ध्रुवीकरण में लगी हुई है।

वोट कभी भी धर्म के आधार पर नहीं मांगे जाते. धर्मगुरु लोगों से 100% वोटिंग के लिए कह रहे हैं. क्या कांग्रेस पार्टी जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगना चाहते हैं? कांग्रेस पार्टी देश में जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बाटने की कोशिश कर रही है. यह कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD