Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

Bharat Jodo Yatra : कर्नाटक में बहिष्कृत दलित परिवार से मिले Rahul Gandhi

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka, Bharat Jodo Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तुमकुरु (कर्नाटक) , 10 Oct 2022

Last updated on: Oct 10, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोलार जिले के उल्लेरहल्ली गांव में एक दलित परिवार से मुलाकात की। बता दें कि इस दलित परिवार का उनके बेटे द्वारा भगवान की मूर्ति से जुड़े एक खंभे को छूने के बाद बहिष्कार कर दिया गया था। परिवार के साथ बातचीत करते हुए, राहुल गांधी ने अस्पृश्यता के नाम पर हुए अन्याय पर अपनी चिंता व्यक्त की।

परिवार को तुमकुरु जिले में आमंत्रित किया गया, जहां गांधी कोलार से पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। कर्नाटक पुलिस ने लड़के के परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना आठ सितंबर को कोलार जिले के मलूर कस्बे के निकट उल्लेरहल्ली गांव की है। 

इस घटना के बाद गांव के बुजुर्गों ने लड़के की मां से कहा कि वह जुलूस के पुनर्गठन के लिए 60,000 रुपये की व्यवस्था करें, क्योंकि उसके बेटे ने देवता के पवित्र खंभे को छुआ था। उन्होंने यह भी धमकी दी कि जुर्माना नहीं भरने पर उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया जाएगा। शुरूआत में अधिकारियों ने इस घटना पर आंखें मूंद लीं, लेकिन मामले पर विवाद बढ़ने पर प्रशासन बाद में हरकत में आया। 

उन्होंने मंदिर का ताला तोड़ा और दलित परिवारों को देवता के दर्शन की अनुमति दी और परिवार के लिए सरकारी जमीन देने का भी वादा किया। सोमवार सुबह 33वें दिन में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा तुमकुरु जिले के पोचकट्टे से फिर से शुरू हुई। यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या और तुमकुरु जिलों को कवर करते हुए चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश करेगी। 

पदयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच चित्रदुर्ग जिले के हिरियुरु, चल्लकेरे और मोलाकलमुरु शहरों को कवर करेगी। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में, 7 डीएसपी, 29 पुलिस निरीक्षक, 89 पीएसआई, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) के 9 प्लाटून और जिला रिजर्व पुलिस (डीएआर) के 7 प्लाटून को तैनात किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।चित्रदुर्ग जिले में राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka , Bharat Jodo Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD