Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें उपराज्यपाल ने श्रीनगर में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति वाले संस्कृति महोत्सव में भाग लिया शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में ‘‘व्योम‘‘ बाल विकास केंद्र का उद्घाटन किया उपराज्यपाल ने ‘कैशलेस पंचायत‘ का उद्घाटन किया, जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायतों में लेनदेन हेतु भीम-यूपीआई मोड को अपनाया गया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उपराज्यपाल ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया जिला सांबा में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश सौंपे गए डीडीसी अध्यक्ष, डीसी सलोनी राय ने उधमपुर में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को पट्टा आदेश वितरित किए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने प्रेरणादायक यात्रा के अंतिम गंतव्य जम्मू में शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाई उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चंबा में की प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 08 Oct 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी माह 13 तारीख को प्रस्तावित चंबा दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज चंबा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्रधानमंत्री के आकांक्षी जिला चंबा के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 180 मेगावाट की बजोली जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह 48 मेगावाट की चांजू-3 जल विद्युत परियोजना और 30.5 मेगावाट की दयोथल चांजू जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे तथा पीएमजीएसवाई-3 का शुभारंभ करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री चंबा के प्रसिद्ध चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाएं और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भी उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चंबा शहर की ओर जाने वाली सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के अलावा शहर और उसके आसपास बसों एवं अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों का सुचारू और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।

जय राम ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसभा से पहले और इसके उपरांत शहर में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को रैली से पहले और रैली के उपरांत शहर तथा उसके आसपास सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि पूरे चंबा शहर को आकर्षक और खूबसूरती से सजाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रस्तावित जनसभा स्थल चौगान मैदान गए और वहां तैयारियों का जायजा लिया। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चंबा जिला के भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। उपायुक्त चंबा डी.सी. राणा ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। 

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने भी यातायात योजना के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज, मुख्य सचेतक एवं भटियात के विधायक विक्रम जरयाल, चंबा के विधायक पवन नैयर, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, एपीएमसी के अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD