Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

मैं रन बना रहा हूं, कड़ी मेहनत कर रहा हूं लेकिन मौके नहीं मिल रहे: Prithvi Shaw

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Prithvi Shaw
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Oct 2022

Last updated on: Oct 08, 2022, 00:00 IST

भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने स्वीकार किया है कि रन बनाने और कड़ी मेहनत करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के लिए उन पर विचार नहीं किये जाने से वह निराश हैं। 

पहली पसंद खिलाड़ियों के टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के बाद घरेलू और भारत ए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जैसे रजत पाटीदार, संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी जैसे ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चुना गया। 

लेकिन दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की तरफ से खेलते हुए दो शतक लगाने वाले और भारत ए वनडे सीरीज में भ्रमणकारी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 77 रन बनाने वाले शॉ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर मैचों के लिए नजरअंदाज कर दिया गया। 

शॉ के हवाले से मिड डे ने कहा, "मैं निराश हूं। मैं रन बना रहा हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं लेकिन मुझे मौके नहीं मिल रहे हैं। लेकिन एक तरह से यह ठीक है, जब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लगेगा कि मैं तैयार हूं वे मुझे खिलाएंगे। 

मुझे जो भी मौके मिलेंगे मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूं और अपनी फिटनेस का स्तर ठीक रखूं। शॉ आखिरी बार भारत के लिए पिछले वर्ष श्रीलंका के सफेद गेंद दौरे में खेले थे। उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ महीनों में अपना सात किलो वजन घटा चुके हैं और चीनी खाने, मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक्स को हाथ भी नहीं लगा रहे है। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा,"मैं अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग चीजों पर काम नहीं करता हूं । लेकिन मैं अपने फिटनेस स्तर पर काफी काम करता हूं। मैंने वजन घटाने पर काम किया है और पिछले आईपीएल के बाद से सात से आठ किलो वजन घटा लिया है।"शॉ सोमवार से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुम्बई की तरफ से खेलते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी को लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Prithvi Shaw

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD