Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संगीत उद्योग में 20 साल का जश्न मनाने के लिए Shreya Ghoshal का वर्ल्ड टूर

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Shreya Ghoshal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

'अमी जे तोमार', 'बहरा' और 'चिकनी चमेली' जैसे हिट गानों के लिए पहचान रखने वाली जानी मानी पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल संगीत उद्योग में दो दशक पूरा करने का जश्न मनाएगी। घोषाल दुनिया भर में संगीत कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की शुरूआत करेंगी। 

वह 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 5 शहरों के ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे में, 29 अक्टूबर को आयरलैंड में और 30 अक्टूबर को नीदरलैंड में परफॉर्म करेंगी। इसके अलावा, वह 4 नवंबर 2022 से 19 नवंबर तक यूएसए में भी परफॉर्म करेंगी। 

अमेरिकी दौरे के बारे में बात करते हुए, श्रेया घोषाल ने कहा, "यह अमेरिकी दौरा मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं बॉलीवुड में बीस साल पूरे कर रही हूं, और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी यात्रा का जश्न मनाने का यह कितना सुंदर तरीका है। 

महामारी के बाद संयोग से, यह मेरा यूएस का पहला दौरा है।"उन्होंने आगे कहा, "मैं कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखने के लिए आभारी हूं। मेरा अमेरिका में परफॉर्म करने का पिछला अनुभव शानदार रहा है और तीन साल के बाद वहां परफॉर्म करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।"

हाई-प्रोफाइल म्यूजिक कॉन्सर्ट में पूरे अमेरिका में सात-शहरों का दौरा होगा। दौरे का यूएस चरण 4 नवंबर को न्यू जर्सी में शुरू होगा, इसके बाद 5 नवंबर को डलास, टेक्सस, 11 नवंबर को वाशिंगटन डीसी, 12 नवंबर को ओकलैंड बे एरिया, 13 नवंबर को लॉस एंजिल्स, 18 नवंबर को फ्लोरिडा और 19 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क में समाप्त होगा।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Shreya Ghoshal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD