Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत की जीत में चमकी Jemimah Rodrigues और Deepti Sharma

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Deepti Sharma, Jemimah Rodrigues
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलहट , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

फॉर्म में चल रही जेमिमाह रोड्रिग्स (नाबाद 75) और दीप्ति शर्मा (64) के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने महिला एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को मंगलवार को 104 रन के बड़े अंतर से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। 

भारत ने पांच विकेट पर 178 रन बनाकर यूएई को 20 ओवर में चार विकेट पर 74 रन पर रोक दिया। जेमिमाह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जेमिमाह ने 45 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में 11 चौके लगाए जबकि दीप्ति ने 49 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए। 

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 128 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत के मजबूत स्कोर तक पहुंचने का आधार तैयार किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के आगे यूएई की बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं मिला। 

कविशा एगोडगे ने 54 गेंदों में सर्वाधिक नाबाद 30 रन बनाये जबकि खुशी शर्मा ने 50 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। भारत का अगला मुकाबला सात अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। 

इससे पहले दिन के एक अन्य मैच में श्रीलंका ने थाईलैंड को 49 रन से हराया। श्रीलंका ने 156/5 का मजबूत स्कोर बनाकर थाईलैंड को 107/5 पर रोक दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Deepti Sharma , Jemimah Rodrigues

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD