Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

Jonny Bairstow शेष वर्ष से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jonny Bairstow, Jonny Bairstow Ruled Out
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के करिश्माई आल फॉर्मेट बल्लेबाज जानी बेयरस्टो ने पुष्टि की है कि वह पैर की चोट के कारण अब शेष वर्ष नहीं खेल पाएंगे। बेयरस्टो को पिछले महीने गोल्फ कोर्स में पैर में चोट लगी थी जिसके कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। 

33 वर्षीय बेयरस्टो ने पैर के निचले हिस्से की सर्जरी कराई है और उन्हें रिहैबिलिटेशन में तीन सप्ताह हो गए हैं। वह अगले साल किसी समय मैदान पर लौटने का इन्तजार कर रहे हैं। बेयरस्टो ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर अपनी चोट की नवीनतम जानकारी दी। 

बेयरस्टो ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "मैं आपको अपनी चोट और प्रगति की जानकारी दे रहा हूं। मेरा ऑपेरशन ठीक हुआ है और मैं सर्जरी के बाद तीन सप्ताह के रिहैब पर हूं। रिकवरी के लिए अगले कुछ सप्ताह/महीने महत्वपूर्ण होंगे।"

उन्होंने कहा, "वापसी के लिए अभी कुछ कहना मुश्किल है लेकिन इतना तय है कि मैं 2022 के शेष सत्र में नहीं खेल पाऊंगा। मुझे अभी नहीं पता कि 2023 में मेरे लिए क्या रखा है। आप सबके समर्थन के लिए धन्यवाद।"

इस अपडेट का मतलब है कि बेयरस्टो दिसम्बर में इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर नहीं खेल पाएंगे और 2023 में फरवरी में न्यूजीलैंड का दो टेस्ट का दौरा भी संदिग्ध रहेगा। उनके अगले वर्ष घरेलू एशेज सीरीज तक फिट हो जाने की उम्मीद है जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा रहेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jonny Bairstow , Jonny Bairstow Ruled Out

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD