Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में ‘पर्यटन पर्व – 2022’ का उद्घाटन किया

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन-दिवसीय पर्यटन महोत्सव; आठ राज्यों के पर्यटन विभागों के स्टाल शामिल

Shripad Yesso Naik, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

केन्द्रीय पर्यटन तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाईक द्वारा आज मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में तीन-दिवसीय पर्यटन महोत्सव का उद्घाटन किए जाने के साथ ही ‘पर्यटन पर्व- 2022’ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन, कौशल विकास एवं उद्यमिता, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे।

आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के भाग के रूप में, पर्यटन मंत्रालय 30 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर 2022 के दौरान मुंबई में ‘पर्यटन पर्व – 2022’ (पर्यटन महोत्सव) का आयोजन कर रहा है।इस अवसर पर बोलते हुए, केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय भारत को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत एक गौरवशाली प्राचीन विरासत एवं संस्कृति से संपन्न है और भारत के पर्यटन स्थल विश्व शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देते हैं।पर्यटन राज्यमंत्री ने सभी राज्यों से देश में फिल्म पर्यटन और देश में होने वाले आगामी जी20 अध्यक्षता पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों से देश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, “देश में पर्यटन का विकास नई गति से हो रहा है।

”उन्होंने पर्यटन पर हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उल्लेख किया जहां रचनात्मक, टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन के साथ समावेशी विकास पर चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने देश में पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। 

पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है, जिसमें सभी हितधारक मंत्रालय इस क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।महाराष्ट्र में पर्यटन के विकास के बारे में बोलते हुए, पर्यटन राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र में स्वदेश दर्शन योजना के तहत तटीय सर्किट और आध्यात्मिक सर्किट के लिए 66 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 

इसके अलावा, नासिक में त्रम्बकेश्वर और निवृत्तिनाथ महाराज समाधि के विकास के लिए 53 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, कान्होजी आंग्रे लाइट हाउस के विकास के लिए मुंबई पोर्ट ट्रस्ट को 15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल में पर्यटन संबंधी विकास कार्यों के लिए भी 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि ‘पर्यटन पर्व’ एक अदभुत मंच है जो हर गुजरते साल के साथ अधिक से अधिक लोकप्रियता हासिल करेगा और इसमें अधिक से अधिक लोग भाग लेंगे। उन्होंने सभी हितधारकों को महाराष्ट्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।इस अवसर पर, पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञान भूषण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पर्यटन पर्व – 2022 के बारे में

‘पर्यटन पर्व’ माननीय प्रधानमंत्री के विजन पर आधारित एक पहल है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने तीसरे संबोधन के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी भारतीयों से 2022 तक पूरे भारत में कम से कम 15 पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की अपील की थी।

मुंबई में ‘पर्यटन पर्व’ का आयोजन पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र के राज्यों और एक केन्द्र - शासित प्रदेश - महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव - की विविध संस्कृति, कला, शिल्प एवं व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए किया जा रहा है। यह आयोजन इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में मुंबईकरों की समझ को भी बेहतर करेगा। 

इस आयोजन को भारत के विभिन्न पर्यटन उत्पादों, व्यजनों, विरासत और संस्कृति के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बढ़ावा दिया जाता है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (केन्द्रीय संचार ब्यूरो), रक्षा, आयुष, कपड़ा (विकास आयुक्त हस्तशिल्प) आदि जैसे अन्य केन्द्रीय मंत्रालय भी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।‘पर्यटन पर्व’ विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने के लिए घरेलू पर्यटकों पर ध्यान केन्द्रित करेगा। इस वर्ष ‘पर्यटन पर्व’ में भाग लेने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में 30 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर, 2022 के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र के आठ राज्यों के पर्यटन विभागों और मुंबई में मौजूद अन्य राज्यों के पर्यटन कार्यालयों के पर्यटन मंडप।

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में मल्टीमीडिया प्रदर्शनी।

किचन स्टूडियो - होटल प्रबंधन संस्थान, मुंबई द्वारा ‘पश्चिम - मध्य मिलाप’ विषय के तहत इस क्षेत्र के व्यंजनों का प्रदर्शन।

विकास आयुक्त, हस्तशिल्प, कपड़ा मंत्रालय द्वारा आमंत्रित पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र के पांच राज्यों तथा एक केन्द्र - शासित प्रदेश के कारीगरों द्वारा लगाए गए 15 हस्तशिल्प स्टालों के साथ शिल्प बाजार।

केन्द्रीय मंच पर देश भर की लोक कलाओं को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन।

आयुर्वेद@2047 विषय पर आयुष मंत्रालय का स्टॉल।

अग्निपथ योजना को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वायु सेना के भर्ती कार्यालय, मुंबई द्वारा स्टाल।

क्षेत्रीय स्तर के पर्यटक गाइडों के मुफ्त निर्देशन में छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय और उसके आसपास के आकर्षणों को कवर करते हुए पैदल यात्राएं।

कला से संबंधित कार्यशाला और स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं।

आगंतुकों को बांधे रखने के उद्देश्य से अन्य संवादात्मक गतिविधियां।

यह कार्यक्रम आम जनता के लिए सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक तीन दिनों के लिए खुला है और इसमें प्रवेश निःशुल्क है।

 

Tags: Shripad Yesso Naik , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD