Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑस्ट्रेलिया की उड़ान चूके हेटमायर, वेस्टइंडीज की विश्व कप टीम से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shimron Hetmyer, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेंट जोंस (एंटीगा) , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

शिमरॉन हेटमायर ऑस्ट्रेलिया के लिए जाने वाली फ्लाइट को पकड़ने से चूक गए और वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप टीम से बाहर हो गए। क्रिकेट वेस्ट इंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने आपसी सहमति से फैसला करके शमार ब्रूक्स को उनकी जगह टीम में शामिल किया है। 

शनिवार को सीपीएल की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज टीम के बाकी सदस्य ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान हेटमायर को एक अक्टूबर को रवाना होना था, लेकिन वह निजी कारणों से अपनी फ्लाइट को पुनर्निर्धारित कराना चाहते थे। 

सीडब्ल्यूआई ने उनके लिए जो ़फ्लाइट बुक की थी उसके मुताबिक उन्हें सोमवार को रवाना होना था, बाद में सीडब्ल्यूआई के डायरेक्टर जिम्मी एडम्स को उन्होंने बताया कि वह इस ़फ्लाइट में नहीं जा पाएंगे। सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा, "सीडब्ल्यूआई चयन पैनल द्वारा निर्णय लिया गया था क्योंकि शिमरॉन हेटमायर ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी पुन: निर्धारित उड़ान से चूक गए थे, जिसे पारिवारिक कारणों से शनिवार एक अक्टूबर को उनके अनुरोध पर बदल दिया गया था। 

़फ्लाइट का मिलना एक बड़ा प्रश्न है। उन्हें सोमवार को गयाना से निकलना था, जिसका मतलब था कि वह पांच अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टी20 में नहीं खेल पाते। इस सुबह हेटमायर ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जिमी एडम्स को बताया कि वह समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए और अपनी ़फ्लाइट पकड़ने से चूक गए हैं।"

एडम्स ने कहा कि हेटमायर ने उनसे कहा था कि अगर आगे कोई देरी होती है तो वह विश्व कप टीम से बाहर होने को तैयार हैं। एडम्स ने कहा, इस दोपहर को हमने सीडब्ल्यूआई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को बताया कि आपसी सहमति से उन्होंने शिमरॉन हेटमायर की जगह शमार ब्रूक्स को शामिल करने का निर्णय लिया है। 

हमने हेटमायर की ़फ्लाइट शनिवार से सोमवार उनके पारिवारिक कारणों से कर दी थी, उन्हें साफ बता दिया गया था कि आगे अगर कोई देरी होती है तो उन्हें विश्व कप टीम से बाहर कर दिया जाएगा, क्योंकि इस बड़े टूर्नामेंट के लिए हम पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं।"

ब्रूक्स इस सप्ताह के अंत में उड़ान भरेंगे और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो टी20 मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। वह मेलबोर्न में विश्व कप टीम से जुड़ेंगे, जहां निकोलस पूरन की टीम क्वालीफाइंग राउंड खेलेगी।वेस्टइंडीज को ग्रुप बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है। दो टीम यहां से सुपर 12 में जाएंगी। 

ब्रूक्स और हेटमायर पिछले सप्ताह सीपीएल प्लेऑफ में एक दूसरे के सामने खड़े थे। क्वालीफायर 2 में ब्रूक्स के 109 रनों की ही बदौलत जमैका तालावास ने बारबाडोस रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shimron Hetmyer , T20 World Cup , T20 World Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD